Himachal Police Written Exam: हिमाचल पुलिस भर्ती में नकल का मामला, हाई कोर्ट ने लोक सेवा आयोग और पुलिस अधिकारियों से मांगा जवाब

- हिमाचल पुलिस भर्ती गड़बड़ी मामला
- हाई कोर्ट ने आयोग और पुलिस अधिकारियों से मांगा जवाब
- इतने पदों निकाली थी भर्ती
डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल पुलिस भर्ती गड़बड़ी का मामला सामने आया है। एक याचिका कर्ता ने हिमाचल उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने कहा कि 15 जून को लिखित परीक्षा करवाई गई। इसमें एक हजार से अधिक नकल के मामले सामने आए थे। इस याचिका पर हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल ने फैसला सुनाया। जिसमें अदालत ने हिमाचल सरकार, हिमाचल लोक सेवा आयोग और कांगड़ा पुलिस को नोटिस जारी किया है। सभी से कोर्ट ने चार सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है और पुलिस भर्ती में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।
क्या है पूरा मामला
आयोग ने पुलिस भर्ती के लिए 15 जून को लिखित एग्जाम करवाई थी, इसके लिए प्रदेशभर में 18 केंद्र बनाए गए थे। वकील विनय शर्मा ने अपनी याचिका में कहा कि लोक सेवा आयोग को लगभग सभी केंद्रों से 1 हजार 600 नकल करने की शिकायतें मिली थीं। जिसमें याचिककर्ता ने परीक्षा रद्द करवाने की मांग की है। अदालत में याचिकाकर्ता ने पश्चिम बंगाल में नकल कर 17 हजार शिक्षकों को हटाने वाले केस का भी हवाला दिया है। उन्होंने इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की है। इस मामले में अगली सुनवाई चार सप्ताह के बाद होगी।
प्रदेश सरकार ने इतने पदों के लिए निकाली भर्ती
राज्य सरकार ने 1088 पुलिस जवानों के लिए भर्ती निकाली थी, जिसमें 708 पद पुरूषों के लिए, जबकि 380 पद महिला कांस्टेबल के लिए निकाली थे। जिसके लिए प्रदेश भर से एक लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किए थें। इनमें से कई सारे उम्मीदवार फिजिकल के लिए नहीं गए। वहीं, ग्राउड टेस्ट में केवल 16,000 अभ्यर्थी पास हो पाए। इसके बाद 15 जून को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। लेकिन एग्जाम के बाद नकल का मामला सामने आया।
Created On :   4 July 2025 9:31 PM IST