मौसम विभाग के 72 घंटे के अलर्ट को देखते हुए नोएडा में भी तैयारी तेज

मौसम विभाग के 72 घंटे के अलर्ट को देखते हुए नोएडा में भी तैयारी तेज

डिजिटल डेस्क, नोएडा। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। उसका असर नोएडा और आसपास के इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। नोएडा के डीएम ने मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। नोएडा प्रशासन ने कहा है कि जिस तरह मौसम विभाग ने 72 घंटे की चेतावनी दी है, उसी हिसाब से यहां पर भी लोगों को काफी एहतियात बरतना होगा। यमुना नदी के किनारे निचले स्तरों पर रहने वाले लोगों को काफी सावधानी बरतनी पड़ेगी। जनता से अपील की गई है कि कृपया लोग सेल्फी लेने या नहाने के लिए यमुना नदी के पास ना जाएं।

दरअसल, 16 जुलाई को यमुना के किनारे बसे एक गांव के दो युवक बाढ़ वाले पानी में नहाने गए थे और उसके बाद वह उसमें डूब गए। जिनकी बॉडी 17 जुलाई को रिकवर हुई। ऐसी घटनाओं को देखते हुए डीएम ने सभी को कहा है कि कृपया आप ऐसी बाढ़ की स्थिति में ना तो यमुना के करीब जाएं, ना उसमें नहाने की कोशिश करें। सेल्फी लेने से भी बचें। ऐसा करना बेहद घातक और जानलेवा हो सकता है। साथ ही बाढ़ वाले इलाके का ड्रोन सर्वे भी कराया जा रहा है। प्रशासन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि कोई भी व्यक्ति बाढ़ वाले इलाके में फंसा ना हो। सभी लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 July 2023 5:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story