भारत-पाक और अब पोलैंड- प्यार के लिए सरहद की दीवार तोड़ झारखंड पहुंची बरबरा, इंस्टाग्राम फ्रैंड के साथ शादी रचाने की तैयारी!

भारत-पाक और अब पोलैंड- प्यार के लिए सरहद की दीवार तोड़ झारखंड पहुंची बरबरा, इंस्टाग्राम फ्रैंड के साथ शादी रचाने की तैयारी!
  • प्यार के लिए टूटी सरहद की दीवार
  • पोलैंड की बरबरा प्रेमी से मिलने पहुंची झारखंड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेट की दुनिया में प्यार परवान चढ़ता हुआ नजर आ रहा है। सच्चा प्यार पाने के लिए लोग सारी हदें पार कर देते हैं। इसके सामने सरहद क्या है। बीते कई दिनों से पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की प्रेम कहानी काफी सुर्खियों में हैं। कुछ ही दिनों पहले भारतीय प्रेमी से मिलने के लिए अवैध तरीके से नेपाल-भारत बॉर्डर से सीमा नोएडा पहुंची हैं। जिसके बाद से ही सीमा-सचिन की प्रेम कहानी लाइमलाइट में बनी हुई है। सीमा-सचिन के अलावा दो ऐसी भी लव स्टोरी हैं जो अपने प्रेमी से मिलने के लिए सब कुछ छोड़ कर उनके पास आ गईं। चाहे वो राजस्थान की अंजू हो या पोलैंड की बरबरा हो, सभी अपने प्यार को पाने के लिए घर परिवार को छोड़ प्रेमी के पास पहुंच गईं।

सीमा-सचिन की प्रेम कहानी

सीमा-सचिन की प्रेम कहानी भारत-पाकिस्तान के अलावा दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रही है। पब्जी गेम से दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए थे। मई के महीने में दोनों ने पहली बार नेपाल में मुलाकात की थी जहां उन्होंने पशुपतिनाथ मंदिर में शादी करने का दावा भी किया है। फिलहाल सीमा नोएडा में अपने प्रेमी सचिन के साथ रह रही हैं। जिस पर भारत की एजेंसियां अपनी नजर बनाई हुई हैं। बीते दिनों यूपी एटीएस कई दौर की पूछताछ सचिन और सीमा से कर चुकी है। सीमा अपने प्रेमी से मिलने के लिए चार बच्चों के साथ भारत आई है।

भारत की अंजू पाकिस्तान पहुंची

राजस्थान के भिवाड़ी में रह रही अंजू का प्यार भी काफी अनोखा है। अंजू अपने दोस्त नसरुल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान पहुंची है। पाकिस्तान पहुंचने पर अंजू की तुलना सीमा से की जा रही है। बीते दिन ही अंजू ने एक वीडियो जारी किया था। अंजू का कहना है कि, वो अपने दोस्त के पास गई है दो से तीन दिनों में वापस इंडिया लौट आएगी। अंजू के बारे में कहा जा रहा है कि, पाकिस्तान जाने के लिए सबसे पहले उसने वीजा अप्लाई किया था। वीजा अप्रूवल होने के बाद अंजू पाकिस्तानी दोस्त से मिलने के लिए पति छोड़ कर रवाना हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजू पाकिस्तान के लाहौर में हैं। अंजू के परिवार के बारे में पता लगा है कि वो यूपी के बलिया जिले के रहने वाले हैं।

प्यार का खुमार इतना चढ़ा की सात समंदर से भारत आई बरबरा

इंटरनेट की दुनिया का एक और अनोखा प्यार सामने आया है। इस बार सात समुंदर पार पोलैंड से 49 वर्षीय महिला अपने बच्चे के साथ झारखंड पहुंची है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोलैंड की बरबरा पोलाक की पहली मुलाकात झारखंड के शादाब मलिक से इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे से मैसेज के जरिए बातचीत करने लगे फिर नंबर एक्सचेंज किया। शादाब झारखंड के हजारीबाग के रहने वाले हैं पेशे से इंजीनियर हैं। लंबे समय की बातचीत के बाद बरबरा ने शादाब से मिलने का फैसला किया और 5 साल भारत में रहने के लिए वीजा अप्लाई कर दिया। वीजा अप्रूव होने के बाद बरबरा सीधे भारत, शादाब के पास चली आई। अब दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। मीडिया से बातचीत करते समय बरबरा ने कहा कि, शादाब का गांव बहुत ही प्यारा है मुझे यहां आकर बड़ी ही खुशी हो रही है। कहा जा रहा है कि ये महज गिने चुने मामले हैं। इंटरनेट के दुनिया में ऐसे कई मामले होंगे जो अब तक सामने नहीं आए हैं।

Created On :   25 July 2023 9:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story