भ्रष्टाचार के स्तर: ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल रिपोर्ट की ओर से जारी की गई भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक 2023 में 180 देशों में भारत का 93वां स्थान

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल रिपोर्ट की ओर से जारी की गई भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक 2023 में 180 देशों में भारत का 93वां स्थान
  • 0 से 100 तक रखा गया मानदंड
  • 100 पूरी तरह स्वच्छ छवि
  • अत्यंत भ्रष्ट के लिए 0

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 2023 भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में भारत 180 देशों में 93वें स्थान पर है। रिपोर्ट को ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक 2023 के लिए भ्रष्टाचार धारणा इंडेक्स में भारत 180 देशों में 93वें स्थान पर है और इसका समग्र स्कोर काफी हद तक अपरिवर्तित रहा है। इंडेक्स में विशेषज्ञों और उद्योग क्षेत्र के लोगों के अनुसार 180 देशों और क्षेत्रों को सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार के स्तर पर रखा जाता है। इसमें 0 से 100 तक मानदंड रखा गया है जिसमें 0 अत्यंत भ्रष्ट के लिए और 100 पूरी तरह स्वच्छ छवि के लिए इस्तेमाल किया जाता है। रिपोर्ट में चीन को 76 वें नंबर पर रखा गया है।

भारत के समग्र स्कोर में बहुत हद तक कोई बदलाव नहीं हुआ। लेकिन देश की रैंकिंग आठ स्थान नीचे खिसक गई है। सूचकांक में विशेषज्ञों और व्यापारिक लोगों की धारणा के आधार पर सार्वजनिक क्षेत्र के भ्रष्टाचार के कथित स्तरों को ध्यान में रखकर 180 देशों और क्षेत्रों की रैंकिंग की जाती है। 2023 में, भारत का समग्र स्कोर 39 रहा जबकि जबकि 2022 में यह 40 था। 2022 में भारत की रैंक 85 थी।

रिपोर्ट में पाकिस्तान और श्रीलंका का स्थान रैंकिग में भारत से नीचे है। बांग्लादेश 149, पाकिस्तान 133 और श्रीलंका 115 स्थान पर है। आपको बता दें पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों ही देश कर्ज के बोझ में डूबे हुए है। और राजनीतिक अस्थिरता का सामना कर रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बांग्लादेश सबसे कम विकसित देश की स्थिति से बाहर आ गया है। यह आर्थिक विकास गरीबी में निरंतर कमी और रहने की स्थिति में सुधार के कारण संभव हुआ है। चुनावी साल होने के कारण एशिया प्रशांत क्षेत्र में रिपोर्ट की भूमिका काफी बढ़ जाती है। भारत, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, सोलोमन द्वीप, दक्षिण कोरिया और ताइवान में चुनाव होने है और जनता मतदान करेंगी।

एशिया और प्रशांत क्षेत्र के 71 प्रतिशत देशों का सीपीआई स्कोर 100 में 45 के क्षेत्रीय औसत स्कोर और से 43 के वैश्विक औसत से नीचे है। रिपोर्ट में कहा गया है, 'न्यूजीलैंड (3) और सिंगापुर (5) जैसे देश उच्च स्कोर के साथ कम भ्रष्टाचार वाले देशों की अपनी छवि बनाए हुए हैं। इसके अलावे मजबूत भ्रष्टाचार नियंत्रण तंत्र वाले अन्य देशों जैसे ऑस्ट्रेलिया (14), हांगकांग (14), जापान (16), भूटान (26), ताइवान (28) और दक्षिण कोरिया (32) का स्थान है। सूचकांक के निचले स्थान पर उत्तर कोरिया (172) और म्यांमार (162) का नंबर है। अफगानिस्तान (162) इस सूची में सबसे नीचे।

Created On :   30 Jan 2024 12:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story