Indigo Flight Cancellation: फ्लाइट कैंसिलेशन को लेकर इंडिगो का बड़ा बयान, फ्लाइट रद्द होने पर अब इतने रुपयों का मिलेगा मुआवजा

फ्लाइट कैंसिलेशन को लेकर इंडिगो का बड़ा बयान, फ्लाइट रद्द होने पर अब इतने रुपयों का मिलेगा मुआवजा
इंडिगो ने फ्लाइट कैंसिलेशन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर किसी भी यात्री को परेशानी होती है तो 10 हजार रुपए का वाउचर दिया जाएगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिगो में हुई परेशानी के चलते हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इंडिगो ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। इंडिगो एयरलाइन ने ऐलान किया है कि दिसंबर की शुरुआत में ऑपरेशनल परेशानियों के समय जिन यात्रियों की यात्रा बुरी तरह से प्रभावित हुई है, उनको 10 हजार रुपए तक का मुआवजा मिलेगा। जिन भी यात्रियों को वाउचर मिलेगा वे एक साल तक किसी भी यात्रा बुकिंग में उपयोग किया जा सकता है। एयरलाइन का मानना है कि 3, 4 और 5 दिसंबर को कई यात्रियों को घंटों तक एयरपोर्ट पर वेट करना पड़ा था और कई लोगों की फ्लाइट भी छूट गई थी। इस पर कंपनी का कहना है कि यात्रियों को परेशानी हुई है और इसकी जिम्मेदारी इंडिगो लेती है।

24 घंटे के अंदर फ्लाइट कैंसिल होने पर क्या होगा?

मौजूदा नागरिक उड्डय नियमों के मुताबिक, अगर किसी एयरलाइन की फ्लाइट निर्धारित समय से 24 घंटे के अंदर रद्द होती है तो उस एयरलाइन को यात्रियों को मुआवजा देना जरूरी होगा। इस नियम के अनुसार फ्लाइट की दूरी और यात्रा के समय आधार पर यात्रियों को 5000 से 10 हजार रुपए तक का मुआवजा मिलेगा। ऐसे ही कुछ यात्रियों को 20 हजार रुपए तक का भी फायदा मिल सकता है।

क्या है रिफंड की प्रक्रिया?

रिफंड की प्रक्रिया के बारे में जानें तो, इंडिगो ने बताया है कि यात्रियों की फ्लाइट रद्द हुई थी उनके ज्यादातर रिफंड प्रोसेसिंग में हैं। साथ ही बचे हुए मामलों को भी जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा। अगर टिकट किसी ट्रैवल एजेंसी, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या ऐप की मदद से किया गया है तो भी उसका रिफंड जल्द दे दिया जाएगा।

इंडिगो ने क्या कहा?

इंडिगो ने कहा है कि ऑपरेशनल गड़बड़ियों की वजह से यात्रियों का एक्सपीरियंस अच्छा नहीं रहा है। कई लोग रातभर एयरपोर्ट में ही फंसे रहे थे। घंटों लाइनों में लगना पड़ा था, उनकी आगे की यात्रा भी बिगड़ी है। इसी वजह से ही इंडिगो ने फैसला लिया है कि वो ज्यादातर प्रभावित यात्रियों को 10 हजार रुपए का वाउचर प्रदान करेगा।

Created On :   11 Dec 2025 4:56 PM IST

Tags

Next Story