सूर्य मिशन: आदित्य एल1 की सफलता पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने जताई खुशी, मीडिया से साझा की मिशन को लेकर बड़ी जानकारी

आदित्य एल1 की सफलता पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने जताई खुशी, मीडिया से साझा की मिशन को लेकर बड़ी जानकारी
  • सूर्य मिशन आदित्य एल1 अब अपने मंजिल यानी हालो ऑर्बिट पर पहुंचा
  • भारत ने रचा इतिहास
  • इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने जताई खुशी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इसरो (ISRO) के वैज्ञानिकों ने शनिवार शाम को इतिहास रच दिया। भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल1 अब अपने मंजिल यानी हालो ऑर्बिट पर पहुंच चुका है। पिछले साल 2 सितंबर को इसे लॉन्च किया गया था। इस तरह करीब 4 महीने की यात्रा के बाद इसरो वैज्ञानिकों को शनिवार शाम को चार बजे के आस-पास बड़ी सफलता हाथ लगी। इसके बाद शनिवार शाम को इस बड़ी उपलब्धि के बाद इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने इसे खुशी का पल बताया।

ISRO प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत संतुष्टिदायक है क्योंकि यह एक लंबी यात्रा का अंत है। लिफ्ट-ऑफ से लेकर अब तक 126 दिन बाद यह मिशन अंतिम बिंदु पर पहुंच गया है। इसलिए अंतिम बिंदु तक पहुंचना हमेशा एक चिंताजनक क्षण होता है, लेकिन हम इसके बारे में बहुत आश्वस्त थे। तो जैसा अनुमान लगाया गया था वैसा ही हुआ। हम बहुत खुश है।

सोमनाथ ने आगे कहा कि आदित्य-L1 मिशन एक हाई ऑर्बिट की ओर बढ़ रहा था। इसलिए हमें थोड़ा सुधार करना पड़ा। फिलहाल यह सही जगह पर है। लेकिन अगले कुछ घंटों काफी महत्वपूर्ण है। हम इस पर नजर रखेंगे। साथ ही, हम देखेंगे कि यह सही जगह पर है या फिर नहीं।

इसरो समस्याओं से लड़ने के लिए तैयार!

इसरो के अध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि मिशन में थोड़ा सा भी बदलाव होता है तो हमें सुधार की जरूर पड़ेगी। हालांकि, ऐसा होने की कम उम्मीद है। हमने इसके लिए कण के माप को भी रखा है। जिससे हम जान सकते हैं कि सूर्य से क्या निकल रहा है। साथ ही, हमारे पास लॉ और हाई एनर्जी एक्स-रे माप भी मौजूद हैं। हम हर एक हलचल पर नजर बनाए हुए हैं।

इसरो अध्यक्ष ने कहा कि हमारी टीम के पास एक मैग्नेटोमीटर भी है, जिसके जरिए हमें अंतरिक्ष चुंबकत्व क्षेत्र पर नजर रखने में मदद मिलेगी। कई लोग इस प्रभाव को जानने को लेकर बहुत ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं। आशा है कि अगले कुछ दिनों में हमें बहुत सारी वैज्ञानिक जानकारियां प्राप्त होगी। बता दें कि, आदित्य एल1 अब हालो ऑर्बिट पर इंसर्ट हो गया है। इसी के साथ भारतीय वैज्ञानिकों ने दुनिया में अपनी एक नई कामयाबी की इबादत लिख दी है। इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है।

Created On :   6 Jan 2024 3:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story