- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को...
फैक्ट चेक: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को हाल-फिलहाल नहीं मारा गया थप्पड़, एक साल पुराना वीडियो झूठे दावे से हो रहा वायरल

- कन्हैया कुमार का वीडियो वायरल
- नेता को एक शख्स थप्पड़ जड़ता आ रहा नजर
- रिवर्स सर्च में सामने आई घटना की सच्चाई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में इसी साल के अंत में 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी पार्टियां जीत के लिए जोर-शोर से तैयारी में लगी हुई हैं और रणनीती बनाने पर जोर दे रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में एक शख्स को कन्हैया कुमार को थप्पड़ जडते हुए देखा जा सकता है। लोग अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो को तेजी से शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह हाल फिलहाल की घटना है। आपको बता दें, हमने अपनी पड़ता में पाया कि इस दावे के जरिए लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है। असल में यह घटना पिछले साल की है जब वह दिल्ली में चुनावी प्रचार-प्रसार में जुटे हुए थे। मालूम हो कि, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर कन्हैया कुमार को टिकट दिया था।
क्या हो रहा है वायरल?
'Lokesh Asha'नामक फेसबुक यूजर ने 17 मई 2025 को वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा- सुनो रे आज कन्हैया कुमार कुटाये गये है। पहले फूलों का हार पहनाया फिर दे कान पे दे कंटाप और दे कान पे दे कंटाप ओ नेहा भोजी अब तनिक कुछ गाओ ना अरे पैन्चो।
क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई?
वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने कीवर्ड्स के जरिए गूगल पर सर्च किया। ऐसा करने पर हमें 'Firstpost' नाम का आधिकारिक यूट्यूब चैनल मिला। यहां कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारते हुए शख्स का वीडियो 18 मई 2024 को शेयर किया गया था। यहां से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में चुनावी प्रचार करते हुए एक व्यक्ति ने उन्हें थप्पड़ मारा। डिस्क्रिप्शन में लिखा है, दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान विपक्षी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर हमला किया गया। पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में हुए हमले का वीडियो वायरल हो गया है। कुछ लोगों का समूह उन्हें माला पहनाने के बहाने उनके पास पहुंचा और फिर उन्हें थप्पड़ मारे। हमलावरों ने उन पर खाली स्याही भी फेंकी। कथित हमलावरों का दावा है कि उन्होंने देश को तोड़ने और भारतीय सेना की आलोचना करने जैसे उनके पिछले बयानों के कारण उन्हें निशाना बनाया।
Created On :   22 May 2025 1:47 PM IST