RCB Victory Parade Stampede: कर्नाटक बीजेपी नेताओं का सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास लगाए जोरदार नारे

कर्नाटक बीजेपी नेताओं का सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास लगाए जोरदार नारे
  • कर्नाटक सरकार पर बीजेपी हमलावर
  • भाजपा ने विरोध प्रदर्शन कर लगाए खूब नारे
  • भगदड़ के बाद घिरी राज्य सरकार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ के बाद से भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक की सरकार पर हमलावर है। बीजेपी ने एक बार फिर सिद्धारमैया सरकार को घेरे में लिया है। कर्नाटक भाजपा नेताओं ने रविवार (8 जून) को RCB की IPL जीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ को लेकर राज्य कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रोटेस्ट विधान सौध में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास किया गया। इस दौरान सभी नेताओं के हाथों में बैनर था और सभी जोरदार नारे लगा रहे थे।

भाजपा नेता ने साधा कर्नाटक सरकार पर जोरदार निशाना

बेंगलुरु भगदड़ की घटना पर भाजपा नेता सी.टी. रवि ने कहा कि विधानसौधा में क्या कोई अन्य व्यक्ति 8 घंटे के भीतर इस तरह का आयोजन कर सकता है? ऐसा केवल मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ही कर सकते हैं और उन्हीं की वजह से यह घटना हुई। यदि वे थोड़ा समय लेकर यह आयोजन करते तो ऐसा हादसा नहीं होता और 13 लोगों की मृत्यु नहीं होती। हम लोगों ने मांग की है कि हाई कोर्ट चीफ जस्टिस के नेतृत्व में स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। पुलिस के मना करने के बावजूद किसके दबाव में इस कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति दी गई? इसकी जांच होनी चाहिए।

KSCA के सचिव और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ के बाद KSCA (Karnataka State Cricket Association) के 2 वरिष्ठ अधिकारी ने रिजाइन कर दिया है। इनमें सचिव ए. शंकर और कोषाध्यक्ष ई. एस. जयराम का नाम शामिल है। दोनों ने एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुराम भट को अपना इस्तीफा दे दिया है।

Created On :   8 Jun 2025 2:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story