Maha Navami: PM मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह तक, सबने देशवासियों को दी महानवमी की हार्दिक बधाई

PM मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह तक, सबने देशवासियों को दी महानवमी की हार्दिक बधाई
  • देशभर में महानवमी की धूम
  • राजनीतिक गलियारों में भी जोरदार उत्साह
  • राजनीतिक दिग्गजों ने दी लोगों को पावन पर्व पर बधाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में बुधवार (1 अक्टूबर) को महानवमी धूमधाम से मनाई जा रही है। राजनीतिक गलियारों में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सभी दिग्गजों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी। तो चलिए जानते हैं सबने क्या कहा?

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आप सभी को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि का यह शुभ अवसर हर किसी के लिए सौभाग्य, समृद्धि और सफलता लेकर आए, यही कामना है।

सीएम योगी ने दी बधाई

यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि अष्ट सिद्धि, नौ निधियों की प्रदाता, करुणामयी मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की कृपा से सभी को सुयशपूर्ण जीवन, समृद्धि व आरोग्यता प्राप्त हो एवं उनकी कृपा चराचर जगत पर बनी रहे, यही कामना है। जय मां सिद्धिदात्री।

शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि आप सभी को पावन महानवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जगत जननी मां जगदंबा के नवम स्वरूप, सर्वसिद्धियां प्रदान करने वाली मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों पर अपनी असीम कृपा की अनवरत वर्षा करती रहें। हर घर-आंगन धन-धान्य से भरा रहे, सुख, समृद्धि, सौभाग्य के नव पुष्प खिलें, सबका मंगल व कल्याण हो, सबकी मनोकामनाएं पूरी हों, मैया के श्रीचरणों में यही प्रार्थना करता हूं। जय मां सिद्धिदात्री।

प्रियंका गांधी ने भी दी शुभकामनाएं

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्रि महानवमी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सर्वशक्तिमान मां, आदिशक्ति, देवी सिद्धिदात्री आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें। जय माता दी।

Created On :   1 Oct 2025 12:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story