मौसम अपडेट: दिल्ली समेत 10 से ज्यादा राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर के मौसम का हाल

दिल्ली समेत 10 से ज्यादा राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर के मौसम का हाल
दिल्ली एनसीआर के साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में बढ़ी ठंड। तापमान में लगातार गिरावट हो रही है दर्ज, जानें आज के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में ठंड बढ़ रही है। शीतलहर और कोहरे की भी शुरुआत हो चुकी है। पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी इलाकों के लोगों में ठिठुरन बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके अलावा, कई राज्यों में कोहरे की भी शुरुआत हो गई है। उसमें असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजरोम, त्रिपुरम, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कई हिस्से शामिल हैं। भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया जा रहा है।

कैसा रहने वाला है देश का मौसम?

देश के मौसम के बारे में जानें तो, अधिकांश राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। इसके अलावा, एक-दो दिनों में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। जिसमें तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप के कई हिस्से शामिल हैं।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में सर्दी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि, 11 नवंबर तक आसमान साफ रहेगा और सुबह के वक्त हल्का कोहरा या धुंध छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। दिन में मौसम सुहावना रहेगा लेकिन रात होते ही ठंड बढ़ने लगेगी।

बिहार में बढ़ रही ठंड

बिहार में ठंड बढ़ने लगी है। पटना के साथ-साथ 22 जिलों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

उत्तर प्रदेश में क्या रहेगा मौसम का हाल?

उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाएं चल रही हैं। इसके चलते रात में अचानक से ठंड बढ़ गई है। इटावा, कानपुर और बाराबंकी के साथ-साथ अधिकांश जिलों में 10 डिग्री से नीचे तक तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से अनुमान जताया गया है कि आने वाले दो-तीन दिनों तक शीतलहर जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है।

मध्य प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारीमध्य प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ रही है। राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने राज्य के करीब 14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, देवास, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, मंडला, रीवा औ शहडोल में शीतलहर का अलर्ट जारी है।

Created On :   11 Nov 2025 12:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story