Bihar Election Voting Today: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के मतदान होंगे आज, 122 सीटों पर 3.7 करोड़ मतदाता करेंगे वोट, 1,302 प्रत्याशियों को भाग्य होगा तय

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के मतदान होंगे आज, 122 सीटों पर 3.7 करोड़ मतदाता करेंगे वोट, 1,302 प्रत्याशियों को भाग्य होगा तय
दूसरे चरण की वोटिंग आज मंगलवार (11 नवंबर) को होगी। इसके लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। दूसरे फेज में 122 सीटे चुनाव आयोग द्वारा तय की गई हैं। इनके लिए 1,302 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग आज मंगलवार (11 नवंबर) को होगी। इसके लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। दूसरे फेज में 122 सीटे चुनाव आयोग द्वारा तय की गई हैं। इनके लिए 1,302 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें में किसकी किस्मत चमकेंगी ये तो परिणाम आने के बाद तय होगा। बता दें कि पहले चरण के लिए 121 सीटें तय की गई थी। जहां पर 65 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुए थे।

आज बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी सहीत कई जिलों में वोटिंग होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, पुरे राज्य में चार लाख से ज्यादा सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। अधिकांश जिले सीमांचल इलाके के है, जहां पर मुस्लिम समुदाय के लोग ज्यादा रहते हैं।

25 साल बाद इन तीन गांवों में होगी वोटिंग

इस बार के चुनाव में खासबात यह है कि 25 साल बाद इमामगंज प्रखंड के हेरहज, पथरा और केवलडीह गांव के लोग वहीं पर मतदान कर सकेंगे। साल 2001 में इन तीनों गांवों में आखिरी बाद वोटिंग हुई थी। यानी इन गांवों को लोग वोट नहीं कर पा रहे थे। क्योंकि नक्सलियों के कारण प्रशासन ने इन गांवो का पोलिंग बूथ 10-12 किमी दूर सलैया में बनाए थे, जिस वजह से लोग वोटिंग से वंचित रह जाते थे।

जिला कलेक्टर सौरभ जोरवाल ने बताया, "चुनाव की तैयारियां पूर्ण हैं, हमारे सभी बूथों पर CCTV काम कर रहे हैं। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।"

दूसरे फेज में युवा मतदाताओं की इतनी लाख है संख्या

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 3.7 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे, जिनमें 1.75 करोड़ महिलाएं हैं। इनके अलावा, 2.28 करोड़ मतदाता 30 से 60 साल के बीच के हैं। वहीं, 18-19 साल के युवाओं की संख्या 7.69 लाख है। नवादा जिले की हिसुआ सीट में सबसे ज्यादा मतदाता है, जहां पर कुल वोटर 3.67 लाख हैं।

आज के दिन 122 सीटों पर उतरे 1302 उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर लगा है। इन सीटों पर महागठबंधन और एनडीए के कई प्रमुख चेहरे चुनावी मैदान में उतरे हैं, जिनकी EVM सुबह से शाम तक कैद होगी। बताते चलते है कि दोनों चरण के वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी और परिणाम भी उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे।

Created On :   11 Nov 2025 12:29 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story