बिहार विधानसभा चुनाव 2025: डिप्टी CM सम्राट चौधरी का RJD पर तीखा हमला, कहा - राजद 'कंफ्यूज' भी है और 'डिफ्यूज' भी

डिप्टी CM सम्राट चौधरी का RJD पर तीखा हमला, कहा - राजद कंफ्यूज भी है और डिफ्यूज भी
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले सोमवार को कहा कि बिहार के लोग जंगलराज के रूप में अमावस्या की रात देख चुके हैं और अब पूर्णिमा की रोशनी दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार विकास के पथ पर चल रहा है। राजद कंफ्यूज भी है और डिफ्यूज भी है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले सोमवार को कहा कि बिहार के लोग जंगलराज के रूप में अमावस्या की रात देख चुके हैं और अब पूर्णिमा की रोशनी दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार विकास के पथ पर चल रहा है। राजद कंफ्यूज भी है और डिफ्यूज भी है।

आरजेडी पर जमकर बरसे सम्राट चौधरी

उन्होंने तेजस्वी यादव को राजद का दूसरा प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि वे जनवरी से ही घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि लालू यादव का परिवार लूटने, अराजकता और भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता है। ये लोग चुनाव हारने के डर से चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं।

सम्राट चौधरी ने पटना में एक प्रेस वार्ता में कहा कि इस चुनाव में राजद कहीं लड़ाई में नहीं दिखता है। महागठबंधन के लोग कंफ्यूज हैं। राहुल गांधी तो अभी से ही वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं।

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जनता ने भी तय कर लिया कि इनसे कुछ नहीं हो सकता। ये लोग जनता की भलाई के लिए कुछ नहीं कर सकते, ये सिर्फ अपने लिए कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "मैं लालू यादव के अत्याचार से राजनीति में आया। अगर उन्होंने मुझे जेल नहीं भेजा होता, तो मैं राजनीति में भी नहीं आता।"

लोकतंत्र का मजाक बना रहे राहुल गांधी और लालू यादव का परिवार - सम्राट चौधरी

उन्होंने साफ कहा कि राहुल गांधी या लालू यादव का परिवार हो, ये लोकतंत्र को मजाक बनाना चाहते हैं। जनता जानती है कि ये भ्रष्टाचारी हैं और भ्रष्टाचार के प्रतीक भी हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार बनेगी तो हम अदालत जाकर आग्रह करेंगे कि चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब, बाढ़ घोटाला, और अलकतरा घोटाला में जो जमीन जब्त की गई है, उस पर स्कूल और कॉलेज खोले जाएं।

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार, अराजकता, और रूल ऑफ लॉ से कभी समझौता नहीं हो सकता है। बिहार के आम लोगों के लिए एनडीए काम करता रहेगा। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी वे बढ़-चढ़कर मतदान करें और एनडीए सरकार बनाकर बिहार में कानून का राज और विकास को देखते हुए बिहार को आगे बढ़ाएं। बिहार और विकसित होगा, बिहार और आगे बढ़ेगा।

Created On :   10 Nov 2025 9:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story