2 अक्टूबर: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया याद

राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया याद
  • महात्मा गांधी की 154 वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित
  • पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंती
  • जय जवान, जय किसान' का आह्वान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज पूरा देश सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को आजादी दिलाने वाले महान स्वतंत्रता संग्रामी महात्मा गांधी की 154 वीं जयंती मना कर उन्हें याद कर रहा है। हर देशवासी उन्हें नमन कर रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने राजघाट पहुंचकर गांधी जी को श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119 वीं जयंती पर विजयघाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

आज महात्‍मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। पूरा देश दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दे रहा है। दिल्‍ली में राजघाट और विजय घाट पर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि देने कई नेता और नामी हस्तियां पहुंच रही हैं।

मोहनदास करमचंद गांधी का जन्‍म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। जबकि सादगी और ईमानदारी की मिसाल कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी का जन्‍म 2 अक्टूबर 1904 को बिहार के मुगलसराय में हुआ। वह जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने।

पीएम मोदी ने पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि आर्पित की। पीएम मोदी ने पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए कहा कि उनकी सादगी, राष्ट्र के प्रति समर्पण और 'जय जवान, जय किसान' का प्रतिष्ठित आह्वान आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है। भारत की प्रगति के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और चुनौतीपूर्ण समय में उनका नेतृत्व अनुकरणीय है। हम सदैव सशक्त भारत के उनके दृष्टिकोण को साकार करने के लिए कार्य करते रहें।

Created On :   2 Oct 2023 4:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story