जम्मू एवं कश्मीर में बर्फ में फंसे 10 लोगों को बचाया गया
By - IANS News |16 Nov 2020 9:31 AM GMT
जम्मू एवं कश्मीर में बर्फ में फंसे 10 लोगों को बचाया गया
हाईलाइट
- जम्मू एवं कश्मीर में बर्फ में फंसे 10 लोगों को बचाया गया
श्रीनगर, 16 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के किश्वाड़ जिले में सिंथान दर्रे के पास बर्फ में फंसे 10 लोगों को सोमवार को पुलिस और सेना की एक टीम ने बचा लिया।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सेना ने कहा है कि सात पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा रविवार रात से ही भारी बर्फबारी के कारण फंसे हुए थे।
बीते दो दिनों में केंद्र शासित प्रदेश के कई ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई है। इससे तापमान काफी नीचे चला गया है।
मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार के बाद से यहां मौसम साफ हो सकेगा।
जेएनएस
Created On :   16 Nov 2020 3:01 PM GMT
Tags
Next Story