Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव को लेकर सी वोटर का सर्वे आया सामने, फाउंडर यशवंत देशमुख ने किया गंभीर दावा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे राज्य में भारी हलचल मची हुई है। ऐसे में चुनावों को लेकर अब तक कई सर्वे हो चुके हैं और रिजल्ट्स भी सामने आए हैं। बिहार में सीएम पद के उम्मीदवार को लेकर सी-वोटर का भी लेटेस्ट सर्वे सामने आया है। इसमें अब तक आरजेडी नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सबसे ज्यादा आगे हैं। सी-वोटर सर्वे अक्टूबर में किए गए ताजा सर्वे में से एक है। इसमें तेजस्वी यादव को 36.2 प्रतिशत लोगों ने अपना समर्थन दिया है और सीएम नीतीश कुमार को सिर्फ और सिर्फ 15.9 प्रतिशत लोगों ने उनको सीएम बनने के काबिल माना है।
सबसे ज्यादा बिहार में कौन है लोकप्रिय?
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। तेजस्वी यादव के बाद प्रशांत किशोर को ही सबसे ज्यादा लोगों ने समर्थन दिया है। उनको करीब 23.2 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है, जो उनको बिहार का सीएम बनाना चाहते हैं। इनके अलावा, चिराग पासवान और सम्राट चौधरी पर अपना भरोसा जताया है।
यह भी पढ़े -बांग्लादेश के जमात-ए-इस्लामी ने यूनुस सरकार के कई सलाहकारों को घेरा, पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया
कितने लोगों ने किया एनडीए का समर्थन?
बिहार चुानव में बढ़त को लेकर लोगों से सवाल किया है। इसके बाद करीब 40.2 फीसदी लोगों ने एनडीए को समर्थन दिया है और करीब 38.3 प्रतिशत लोगों का कहना है कि, महागठबंधन को बढ़त मिलनी चाहिए। नई नवेली पार्टी जन सुराज को भी 13.3 लोगों ने समर्थन दिया है।
सी वोटर फाउंडर का क्या है कहना?
मीडिया से बातचीत करते हुए सी वोटर के फाउंडर यशवंत देशमुख का कहना है कि, सीएम पद के उम्मीदवार को देखा जाए तो, प्रशांत किशोर ने बीते एक साल में अपनी जगह बना ली है। साथ ही उनका ग्राफ ऊपर ही बढ़ता जा रहा है। वे बिहार में एक एक्स फैक्टर बनकर सामने आए हैं। वहीं, इंडिया और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। क्योंकि दोनों के बीच वोटों को लेकर ज्यादा गैप नहीं है। बीते विधानसभा चुनाव में दोनों को वोट शेयर लगभग बराबरी का ही था। तो इस बार देखना होगा कि लोग किसका साथ देते हैं।
Created On :   15 Oct 2025 3:44 PM IST