पिछले 24 घंटे में 14 हजार 348 नए मामले दर्ज, 805 लोगों ने गवाई जान

Coronavirus India Updates Today: 14,348 new cases of coronavirus in India, 805 deaths
पिछले 24 घंटे में 14 हजार 348 नए मामले दर्ज, 805 लोगों ने गवाई जान
इंडिया कोरोना पिछले 24 घंटे में 14 हजार 348 नए मामले दर्ज, 805 लोगों ने गवाई जान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 14,348 नए मामले सामने आए। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी किए। बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस से 805 लोगों की मौत हो गई, जिससे देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,57,191 तक पहुंच गई है।

बीते 24 घंटे में 13,198 संक्रमितों के ठीक होने से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार कोहोने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,36,27,632 हो गई। साथ ही भारत की रिकवरी दर 98.19 प्रतिशत है। कोरोनावायरस के सक्रिय 1,61,334 मामले हैं। वर्तमान में देश में कोरोना सक्रिय मामलों का कुल पॉजिटिव 0.47 प्रतिशत हैं, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

साथ ही बीते 24 घंटे में देशभर में कुल 12,84,552 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 60.58 करोड़ से ज्यादा परीक्षण किए हैं। इस बीच, पिछले 35 दिनों से साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.18 प्रतिशत में 2 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.12 प्रतिशत है, जो पिछले 25 दिनों से भी 2 प्रतिशत से कम और लगातार 60 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है। बीते 24 घंटे में 74,33,392 लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत का कोविड टीकाकरण कवरेज शुक्रवार सुबह तक 104.82 करोड़ तक पहुंच गया है। यह 1,04,57,932 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

(आईएएनएस)

Created On :   29 Oct 2021 6:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story