- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- 3 tigers in Palamu Reserve, Jharkhand: officials
दैनिक भास्कर हिंदी: झारखंड के पलामू रिजर्व में 3 बाघ : अधिकारी

रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य के इस बाघ अभयारण्य में एक भी बाघ नहीं हैं।
इस रिपोर्ट को पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी किया गया था, जिसमें बताया गया था कि झारखंड राज्य की सीमाओं के इलाकों में बाघों की संख्या कुल पांच है, लेकिन पलामू रिजर्व में एक भी बाघ नहीं है।
पलामू रिजर्व, प्रोजेक्ट टाइगर के तहत चुने गए मूल नौ रिजर्व का एक हिस्सा है।
प्रधान मुख्य वन रक्षक संजय कुमार ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि जून से अक्टूबर 2018 के बीच कोई बाघ कैमरे में कैद नहीं हो पाया था, लेकिन फरवरी 2019 में दो बाघिन और एक बाघ को पलामू टाइगर रिजर्व में देखा गया।
उन्होंने कहा कि वन विभाग को पैरों के निशान मिले हैं, जिसका मतलब यह है कि रिजर्व में दो और अन्य बाघ भी मौजूद हो सकते हैं।
वन अधिकारियों ने दावा किया कि सारंडा और हजारीबाग वन क्षेत्रों में बाघों की मौजूदगी है।
2014 की रिपोर्ट में रिजर्व में तीन बाघों की मौजूदगी बताई गई थी।
--आईएएनएस
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: दिल्ली के विधायकों को दूसरी बार पार्षद नियुक्त करने पर जवाब तलब
दैनिक भास्कर हिंदी: अनुच्छेद 370 के प्रावधान रद्द करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका
दैनिक भास्कर हिंदी: कांग्रेस की केरल पीएससी परीक्षा की जांच सीबीआई से कराने की मांग
दैनिक भास्कर हिंदी: मुसलमानों ने 1934 में बंद कर दी थी 5 वक्त की नमाज : निर्मोही अखाड़ा
दैनिक भास्कर हिंदी: पीओके, अक्साई चीन सहित जम्मू एवं कश्मीर भारत का अभिन्न अंग : शाह