पाकिस्तान से 300 भारतीय शनिवार को स्वदेश लौटेंगे

300 Indians from Pakistan will return home on Saturday
पाकिस्तान से 300 भारतीय शनिवार को स्वदेश लौटेंगे
पाकिस्तान से 300 भारतीय शनिवार को स्वदेश लौटेंगे

इस्लामाबाद, 28 मई (आईएएनएस)। भारत ने पाकिस्तान में कोरोना वायरस महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में फंसे अपने तीन सौ नागरिकों को वापस स्वदेश लौटने की अनुमति दे दी है।

यह जानकारी पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में दी गई है जिसमें बताया गया है कि इनकी वापसी शनिवार को वाघा सीमा के रास्ते होगी। कोरोना महामारी के बाद से बंद अटारी-वाघा सीमा को भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए कुछ समय के लिए खोला जाएगा। इससे पहले भारत में फंसे पाकिस्तानियों की स्वदेश वापसी के लिए इस सीमा को कुछ मौकों पर खोला जा चुका है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान से लौटने वाले इन भारतीयों में 80 कश्मीरी छात्र भी शामिल हैं जो लाहौर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं। इसके अलावा 10 भारतीय इस समय इस्लामाबाद और 12 ननकाना साहिब में अपने रिश्तेदारों के यहां टिके हुए हैं। 200 के करीब भारतीय नागरिक कराची व सिंध की अन्य जगहों पर रह रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने इन नागरिकों से हलफनामे पर दस्तखत करवाए हैं और इसके बाद इन्हें स्वदेश लौटने की इजाजत मिली है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने भारतीय नागरिकों को वाघा सीमा तक पहुंचाने की तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। यह सभी तीन सौ लोग शुक्रवार रात तक लाहौर पहुंच जाएंगे और शनिवार सुबह इन्हें वाघा सीमा के रास्ते भारत भेज दिया जाएगा।

गौरतलब है कि लॉकडाउन के कारण भारत में फंसे 176 और पाकिस्तानी बुधवार को स्वदेश लौटे। इनकी वापसी अटारी-वाघा सीमा के रास्ते से हुई। यह सभी लोग बीते दो महीने से भारत में फंसे हुए थे। इनमें से अधिकांश तीर्थ यात्रा वीजा पर भारत गए थे।

कोरोना महामारी के सामने आने के बाद अब तक भारत में फंसे करीब 400 पाकिस्तानी स्वदेश लौट चुके हैं। बुधवार को स्वदेश लौटने वालों से पहले दो और जत्था वापस पाकिस्तान लौट चुका है।

Created On :   28 May 2020 1:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story