300 किलो समुद्री खीरा.. समंदर के रास्ते श्रीलंका भेजने की थी तैयारी

300 kg of sea cucumber seized
300 किलो समुद्री खीरा.. समंदर के रास्ते श्रीलंका भेजने की थी तैयारी
300 किलो समुद्री खीरा.. समंदर के रास्ते श्रीलंका भेजने की थी तैयारी

डिजिटल डेस्क,चेन्नई। रामेश्वरम के मंडपम तट से 300 किलो समुद्री खीरा जब्त किया गया है। एक नाव से समुद्री खीरा बरामद किया गया। गौरतलब है कि इस समुद्री खीरे की खेती को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रतिबंधित किया गया है। ये समुद्री खीरे विलुप्त होते जा रहे हैं। 
दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति खास खीरों की वैरायटी को समुद्र के जरिए श्रीलंका भेजने की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर राजकुमार ने कहा है कि हमने दोषी को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही उसे पूछताछ जारी है।
 

Created On :   10 Aug 2017 2:27 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story