MP: फ्रिज का कंप्रेसर फटने से 4 की मौत, घर की दीवार ढही

4 people dead due to refrigerator compressor blast in Gwalior madhya pradesh
MP: फ्रिज का कंप्रेसर फटने से 4 की मौत, घर की दीवार ढही
MP: फ्रिज का कंप्रेसर फटने से 4 की मौत, घर की दीवार ढही
हाईलाइट
  • घटना के वक्त सो रहे थे घर के सदस्य
  • घटना ग्वालियर की दर्पण कॉलोनी में हुई
  • हादसे में 2 लोग घायल हो गए हैं

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में फ्रिज का कंप्रेसर फटने से 4 लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि जिस मकान में कंप्रेसर फटा उसकी दीवर तक ढह गई। हादसे में 2 लोग घायल भी हो गए हैं। घटना ग्वालियर की दर्पण कॉलोनी में हुई। बताया जा रहा है कि जिन लोगों की मौत हुई है, वे घटना के समय घर पर सो रहे थे।

 

 

 

आसपास रहने वाले लोगों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि अगल-बगल के मकान तक हिल गए। धमाका इतना तेज था कि घर में सो रहे परिवार के सदस्यों को संभलने तक का मौकान नहीं मिला। दो मंजिला मकान की पहली मंजिल पर रखे फ्रिज में धमाका हुआ था। पुलिस कंप्रेसर फटने की वजह की जांच कर रही है। 

माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते यह हादसा हुआ होगा। घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

Created On :   29 Sep 2018 7:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story