Teachers Day : इस साल देशभर के 45 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

45 teachers to be honored with National Award at teachers day
Teachers Day : इस साल देशभर के 45 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
Teachers Day : इस साल देशभर के 45 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
हाईलाइट
  • यह पुरस्कार उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु के हाथों दिए जायेंगे।
  • शिक्षक दिवस के मौके पर इस वर्ष देशभर से कुल 45 शिक्षक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस साल शिक्षक दिवस के अवसर पर देशभर से कुल 45 शिक्षक चुने गए हैं, जिन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें महाराष्ट्र से एकमात्र अहमदनगर के कर्जत जिला परिषद प्राथमिक स्कूल के शिक्षक विक्रम अडसुल शामिल हैं। यह पुरस्कार उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के हाथों दिए जाएंगे। अब तक हर वर्ष देश के सभी राज्यों से लगभग 300 शिक्षकों का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन होता था, लेकिन इस वर्ष से शिक्षक पुरस्कारों से संबंधित दिशा-निर्देशों में बदलाव किया गया है।

इसके तहत अब हर राज्य से (अलग-अलग शिक्षा बोर्ड के) कम से कम एक शिक्षक का पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। लिहाजा गत वर्ष के मुकाबले इस साल सम्मानित शिक्षकों की संख्या काफी कम है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने तर्क दिया है कि पुरस्कारों की गरिमा एवं गुणवत्ता बनाने के लिए पुरस्कारों की संख्या कम की गई है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अनुसार, इस वर्ष 6692 शिक्षकों से आवेदन प्राप्त हुए थे, लेकिन केवल 45 शिक्षकों को ही राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। जबकि हर साल 300 से अधिक शिक्षकों को यह पुरस्कार दिया जाता था। बता दें कि महाराष्ट्र से इस पुरस्कारों के लिए 25 से अधिक शिक्षकों का चयन होता था। मंत्रालय ने कहा है कि हर जिले से तीन शिक्षकों के नाम प्रस्तावित होने के बाद उनका चयन एक समिति ने किया और इस तरह सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से कुल 152 नाम प्रस्तावित किए गए।

वहीं शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आज शाम को प्रधानमंत्री ने उनके सरकारी आवास पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत की। प्रधानमंत्री ने देश में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने की दिशा में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए उन्हें बधाई दी।

Created On :   4 Sep 2018 4:56 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story