50 साल के शिक्षक ने 20 साल की छात्रा को दिया दिल, दोनों ने रचाई शादी, लोगों को याद आई जूली-मटुकनाथ की लव-स्टोरी

50 साल के शिक्षक ने 20 साल की छात्रा को दिया दिल, दोनों ने रचाई शादी, लोगों को याद आई जूली-मटुकनाथ की लव-स्टोरी
अजब प्रेम की गजब कहानी 50 साल के शिक्षक ने 20 साल की छात्रा को दिया दिल, दोनों ने रचाई शादी, लोगों को याद आई जूली-मटुकनाथ की लव-स्टोरी
हाईलाइट
  • एक टीचर ने 20 साल की अपनी छात्रा से शादी की

डिजिटल डेस्क, पटना। कहते है प्यार उम्र नहीं देखता है। ठीक ऐसा ही हैरान कर देने वाला एक मामला बिहार के समस्तीपुर से आया है। यहां 50 साल के एक टीचर ने 20 साल की अपनी छात्रा से शादी रचा ली है। इस घटना को देखने के बाद लोगों को जूली-मटुकनाथ की लव-स्टोरी याद आ गई है। साल 2006 में जूली और मटुकनाथ की प्रेम कहानी काफी ज्यादा सुर्खियों में रही थी। अब इस टीचर की शादी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। गौरतलब है कि मामला समस्तीपुर मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर रोसड़ा का है। यहां संगीत कुमार नाम के इंग्लिश टीचर ने 20 साल की छात्रा से शादी रचा ली है। 50 साल के टीचर संगीत कुमार ने अपनी आधी से कम उम्र की लड़की को दिल दे बैठे है। टीचर और छात्रा के बीच प्यार का ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों ने मंदिर में जाकर शादी रचा ली। जिसके बाद देशभर में खूब चर्चा हो रही है। 

क्या थी जूली और मटुकनाथ की प्रेम कहानी? 

साल 2006 में कुछ इसी तरह का मामला पटना यूनर्विसिटी में दिखने को मिला था। यहां एक प्रोफेसर मटुकनाथ ने अपनी छात्रा जूली से प्यार कर बैठे थे। जिसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे थे। जब इस बात का पता मटुकनाथ की पत्नी को लगा तो वो अपने बेटे के साथ जूली और मटुकनाथ के ठिकाने पर जा पहुंचीं। जिसके बाद मटुकनाथ और उनकी पहली पत्नी के बीच जमकर लड़ाई हुई।

गुस्साई पत्नी और लोगों ने मटुकनाथ के चेहरे पर कालिख पोत दिया था। यही नहीं मटुकनाथ की पत्नी और प्रेमिका जूली के बीच भी जमकर विवाद हुआ था। मटुकनाथ की पत्नी यहीं नहीं रुकी उसने जूली के बाल पकड़कर पिटाई तक कर डाली थी। अब एक बार फिर से शिक्षक और छात्रा के बीच लव स्टोरी की खबरे आने के बाद उनकी शादी के वीडियों पर काफी ज्यादा बवाल मचा हुआ है।  

जानकारी के मुताबिक, 20 साल की श्वेता अपने घर से लगभग 800 मीटर की दूरी पर इंग्लिश टीचर संगीत कुमार के यहां पढ़ने जाती थी। इसी दौरान जूली को टीचर से प्यार हो गया। जिसके बाद शिक्षक भी छात्रा को दिल दे बैठा। बता दें कि शिक्षक संगीत कुमार की पत्नी का देहांत काफी वक्त पहले हो चुका था। जिसके बाद शिक्षक ने शादी नहीं की थी। फिलहाल, अब यह शादी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल हो रहे वीडियों में शिक्षक के साथ छात्रा का जो तस्वीर सामने आया है। उसमें शिक्षक के साथ छात्रा काफी खुश दिखाई दे रही है। हालांकि, अभी छात्रा के परिवारवालों की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। 

Created On :   10 Dec 2022 4:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story