राम रहीम के कारनामे उजागर करेंगे 5000 CCTV कैमरे

5000 cctv cameras open secrets of gurumit ram rahim
राम रहीम के कारनामे उजागर करेंगे 5000 CCTV कैमरे
राम रहीम के कारनामे उजागर करेंगे 5000 CCTV कैमरे

डिजिटल डेस्क, सिरसा। गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों से रेप के मामले में सजा मिलने के बाद डेरा सच्चा सौदा से जुड़े कई राज सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को 5000 सीसीटीवी कैमरों के रिकॉर्ड वाली हार्ड डिस्क भी बरामद हुई है। यह हार्ड डिस्क डेरा मुख्यालय से दूर खेतों में बने टॉयलेट से बरामद हुई है। इसमें राम रहीम के जेल जाने से पहले तक का हर रिकॉर्ड मिलने की सम्भावना है। बाबा के महल के अंदर की गतिविधियां भी इसमें रिकॉर्ड हैं।

इस हार्ड डिस्क के साथ ही बुधवार को डेरा सच्चा सौदा का आईटी हेड विनीत भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। विनीत फरीदाबाद का रहने वाला है। विनीत पर सिरसा के मिल्क प्लांट और शाहपुर बेगू के बिजलीघर में आग लगाने का मामला दर्ज है। उस पर सरकारी कामकाज में बाधा डालने और देशद्रोह का मामला भी दर्ज है।

गौरतलब है कि सिरसा के डेरा सच्चा सौदा में तीन दिन पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसमें कई बड़े खुलासे हुए थे। डेरे में अवैध स्किन बैंक से लेकर महिलाओं के जबरन गर्भपात कराने की बातें भी सामने आई थी। इसके साथ ही यहां से प्लास्टिक की करंसी, लेक्सस लग्जरी कार, विस्फोटक पदार्थ, पटाखा फैक्ट्री आदि चीजें मिलीं थी।

Created On :   13 Sept 2017 8:50 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story