दहेज उत्पीड़न के मामले में फरार अरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

A man arrested from jaunpur UP in dowry case of mumbai
दहेज उत्पीड़न के मामले में फरार अरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
दहेज उत्पीड़न के मामले में फरार अरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दहेज उत्पीड़न के मामले में साढ़े तीन साल से फरार आरोपी को ठाणे पुलिस ने उस वक्त दबोच लिया जब वह तलाक से जुड़े मामले की सुनवाई के लिए उत्तर प्रदेश स्थित एक कोर्ट के बाहर पहुंचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे रविवार को ट्रांजिट रिमांड हासिल कर ठाणे लाई। गिरफ्तार आरोपी का नाम गंगेश यादव (35) है। यादव पेशे से इंजीनियर है और उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का रहने वाला है।

दहेज उत्पीड़न के आरोप में शिकायत दर्ज
यादव की पत्नी इंदू ने ठाणे के वर्तकनगर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है। इंदू ने पुलिस को बताया कि साल 2012 के जून महीने में उसका उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में ही यादव के साथ विवाह हुआ था लेकिन बाद में दोनों ठाणे में आकर रहने लगे। इस दौरान यादव परिवार के लोग उसे मोटा दहेज न लाने के लिए ताना मारते और एक गाड़ी और व्यापार शुरू करने के लिए पांच लाख रुपए की मांग करते। इंदू के मुताबिक उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। यही नहीं उसने अपने परिवार वालों से पैसे नहीं मांगे तो यादव उसे छोड़कर चला गया।

घर छोड़ने पर किया मजबूर
इसके बाद भी यादव परिवार के दूसरे सदस्यों ने उसके साथ मारपीट की और घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया। मायके में जाने के बाद परिवार वालों ने इंदू के शरीर पर चोट के निशान देखे तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। इसके बाद से ही आरोपी करीब साढ़े तीन साल से फरार था। इस बीच उसने जौनपुर की कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी। पुलिस को पता चला कि आरोपी इसकी सुनवाई के दौरान हाजिर रहने के लिए कोर्ट आएगा। इसके बाद ठाणे पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Created On :   26 Feb 2018 11:59 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story