पहले हुई थी केजरीवाल की कार चोरी, अब शामियाना ले गए चोर

a man arrested in the theft in aam aadmi party office ps
पहले हुई थी केजरीवाल की कार चोरी, अब शामियाना ले गए चोर
पहले हुई थी केजरीवाल की कार चोरी, अब शामियाना ले गए चोर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार दिल्ली सचिवालय से चोरी हो गई थी। अब मध्य दिल्ली के राउज एवेन्यू इलाके में आम आदमी पार्टी के कार्यालय में हुई एक चोरी में कथित संलिप्तता को लेकर 58 वर्षीय एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को मोहम्मद काजिम नामक एक व्यक्ति ने कार्यालय से शामियाना चुरा लिया था। शनिवार को इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की गई।

इस मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि फुटेज में आरोपी का चेहरा साफ नजर नहीं आने से आरोपी के शारीरिक बनावट के आधार पर पांच-छह लोग पकड़े गए हैं और काजिम को कमला मार्केट से पकड़ा गया है। काजिम ने बताया की उसने शामियाना 22 वर्षीय सुरतान को बेचा था। सुरतान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि अभी चोरों के निशाने पर "आप" आदमी पार्टी का सामान है। कभी मुख्यमंत्री केजरीवाल की कार चोरी हो जाती है तो कभी शामियाना। सीएम की कार दिल्ली सचिवालय के गेट नंबर-3 के बाहर से चोरी हो गई थी। यह कार आम आदमी पार्टी के नाम से रजिस्टर्ड है। इसे मीडिया कोर्डिनेटर वंदना सिंह इस्तेमाल कर रही थीं। हालांकि बाद में पुलिस ने इसे गाजियाबाद के मोहन नगर से ढूंढ लिया था।

केजरीवाल ही नहीं 2016 में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पूर्वी दिल्ली स्थित ऑफिस में भी चोरी हुई थी। जिसमें चोरों ने कंप्यूटर, दस्तावेज आदि अपर हाथ साफ़ किया था।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीली कार अन्ना आंदोलन के समय से ही केजरीवाल की पहचान रही है। अरविंद केजरीवाल ने ये कार खरीदी नहीं थी बल्कि, लंदन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहे कुंदन शर्मा ने उन्हें गिफ्ट की थी। इंडिया अगेंस्ट करप्शन के बाद जब आम आदमी पार्टी अस्तित्व में आई तो कुंदन शर्मा के मन में लंदन में बैठे-बैठे ये कार केजरीवाल को डोनेट करने का विचार आया। 

 

Created On :   5 Nov 2017 8:49 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story