रेप के बाद काटे लड़की के गुप्तांग, दी जान से मारने की धमकी

A village boy in Bihar threatens to kill after raped a girl
रेप के बाद काटे लड़की के गुप्तांग, दी जान से मारने की धमकी
रेप के बाद काटे लड़की के गुप्तांग, दी जान से मारने की धमकी

डिजिटल डेस्क, पटना। देश में रेप की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी हाल ही में बिहार के कटिहार से रेप का एक ताजा मामला सामने आया है। यहां मवेशियों के लिए चारा लाने गई एक लड़की के साथ गांव के एक लड़के ने रेप करने की कोशिश की और जब लड़की ने इस बात का विरोध किया। तो हाथ-पैर बांधकर पहले उसके साथ रेप किया औप फिर धारदार हथियार से उसके गुप्तांग को काटते हुए धमकी दी कि अगर इस बात की जानकारी किसी को भी हुई तो गला काट देंगे।

दूसरे गांव के युवक की लड़की पर नजर पड़ी
गौरतलब है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया वही लड़की बेहोशी की हालत में खेत में खून से लथपथ पड़ी हुई थी। इसी बीच चारा लाने गए दूसरे गांव के युवक की लड़की पर नजर पड़ी। उसने इस बात की जानकारी लड़की के घर वालों को दी जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। वही इलाज के बाद होश में आई लड़की ने गांव के युवक पर रेप करने का मामला दर्ज करवाया है फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

लड़की के हाथ से हंसिया छीनकर उसके गुप्तांग को काट डाला
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के कटिहार जिले के देहाती इलाके की रहने वाली एक लड़की शाम मवेशी का चारा लाने के लिए खेत में गई थी जहां गांव के ही रहने वाले मंटू ने पहले उसके साथ छेड़छाड़ किया और इस बात का विरोध करने पर जबरदस्ती हाथ पैर बांधते हुए उसके साथ रेप किया। वही अपनी हवस की आग बुझाने के बाद मंटू ने लड़की के हाथ से हंसिया छीनकर उसके गुप्तांग को काट डाला। जिसके बाद लड़की खून से लतपत बेहोश हो गई।

पुलिस कर रही तलाश
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि लड़की के बयान के आधार पर गांव के रहने वाले मंटू के खिलाफ मामला दर्ज कर ली गई है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है 
 

Created On :   28 Sept 2017 1:16 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story