- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Acharya Pramod Krishnam said Shatrughan Sinha didn't follow party dharma, taking politics lightly
दैनिक भास्कर हिंदी: राजनीति को हल्के में ले रहे हैं शत्रुघ्न, 'पार्टी धर्म' का नहीं किया पालन: आचार्य

हाईलाइट
- लखनऊ से कांग्रेस उम्मीदवार आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शत्रुघ्न सिन्हा पर साधा निशाना
- राहुल गांधी ने सिन्हा को सम्मान दिया, उनको भी पार्टी को सम्मान देना चाहिए
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ से कांग्रेस उम्मीदवार आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी ही पार्टी के नेता शत्रुघ्न सिन्हा पर करारा प्रहार किया है। आचार्य ने हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए और पटना साहिब लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा पर निशाना साधा है। आचार्य ने शत्रुघ्न पर पार्टी धर्म का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है।
राजनीति भारत के भविष्य से जुड़ी
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शत्रुघ्न सिन्हा के रोड शो में शामिल हुए और ‘पार्टी धर्म’ का पालन किया, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘पार्टी धर्म’ का पालन नहीं किया। राजनीति भारत के भविष्य से जुड़ी है, इसके लिए संवेदनशीलता होनी चाहिए, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा राजनीति को हल्के में ले रहे हैं।
Acharya Pramod Krishnam, Congress candidate from Lucknow: It is the large-heartedness of Rahul Gandhi that he gave respect to Shatrughan Sinha but Shatrughan Sinha should also give respect to the party. (17.05.2019) https://t.co/BikItMTZRF
— ANI (@ANI) May 18, 2019
आचार्य ने शत्रुघ्न पर निशाना साधते हुए ये भी कहा कि, यह राहुल गांधी की बड़ी सोच है कि उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को सम्मान दिया, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा को भी पार्टी को सम्मान देना चाहिए। बता दें कि लखनऊ से आचार्य प्रमोद कृष्णम के खिलाफ सपा ने शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को चुनावी मैदान में उतारा है। इसी को लेकर कृष्णम ने शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी धर्म निभाने की नसीहत दी है।
शत्रुघ्न सिन्हा की “हरकतों” से लगता है, कि उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन तो कर ली है,मगर अभी तक RSS से “इस्तीफ़ा” नहीं दिया है.
— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) May 3, 2019
इससे पहले भी आचार्य प्रमोद शत्रुघ्न सिन्हा पर प्रहार कर चुके हैं। दरअसल कुछ दिन पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पत्नी और सपा उम्मीदवार पूनम सिन्हा के लिए लखनऊ में रोड शो किया था। इसको लेकर आचार्य प्रमोद ने कहा था, शत्रुघ्न सिन्हा की हरकतों से लगता है कि उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन तो कर ली है, लेकिन अभी तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से इस्तीफा नहीं दिया है। बता दें कि लखनऊ से बीजेपी की तरफ से केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह उम्मीदवार हैं।
भोपाल: सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों की बुलेट यात्रा का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में हुआ आगमन
डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंडिया गेट से जगदलपुर के लिए 1848 किमी की लंबी बुलेट यात्रा पर निकलीं सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने विश्वविद्यालय परिसर में आगमन पर भव्य स्वागत किया। लगभग 300 स्वयंसेवकों तथा स्टाफ सदस्यों ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। वहीं उनके स्वागत में एन एस एस की करतल ध्वनि से पूरा विश्वविद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। इस ऐतिहासिक बाइक रैली में शामिल सभी सैन्यकर्मियों का स्वागत विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एकेडमिक डॉ संजीव गुप्ता, डिप्टी रजिस्ट्रार श्री ऋत्विक चौबे, कार्यक्रम अधिकारी श्री गब्बर सिंह व डॉ रेखा गुप्ता तथा एएनओ श्री मनोज ने विश्वविद्यालय की तरफ से उपहार व स्मृतिचिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए डिप्टी कमांडेंट श्री रवीन्द्र धारीवाल व यात्रा प्रभारी श्री उमाकांत ने विश्वविद्यालय परिवार का आभार किया। इस अवसर पर लगभग 200 छात्र छात्राएं, स्वयंसेवक व एनसीसी कैडेट्स समस्त स्टाफ के साथ स्वागत में रहे मौजूद।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: वन मैन शो, टू मैन आर्मी, बन गई भाजपा- छिंदवाड़ा में शत्रुघ्न सिन्हा
दैनिक भास्कर हिंदी: शत्रुघ्न सिन्हा पटना से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित, बीजेपी को बताया 'वन मैन शो, टू मैन पार्टी'
दैनिक भास्कर हिंदी: शत्रुघ्न सिन्हा बोले- लालू यादव की सलाह पर जॉइन कर रहे कांग्रेस पार्टी
दैनिक भास्कर हिंदी: आज कांग्रेस में शामिल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा, पटना साहिब से लड़ सकते हैं चुनाव
दैनिक भास्कर हिंदी: शत्रुघ्न सिन्हा गुरुवार को कांग्रेस में होंगे शामिल, पटना साहिब से लड़ सकते हैं चुनाव