तमिलनाडु : लेनिन के बाद अब पेरियार की मूर्ति को बनाया निशाना, दो गिरफ्तार

After Lenin in Tripura, Periyars Statue vandalised in tamilnadu
तमिलनाडु : लेनिन के बाद अब पेरियार की मूर्ति को बनाया निशाना, दो गिरफ्तार
तमिलनाडु : लेनिन के बाद अब पेरियार की मूर्ति को बनाया निशाना, दो गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,तमिलनाडु। त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति गिराए जाने के बाद पेरियार की मूर्ति तोड़े जाने का मामला सामने आया है। पेरियारकी मूर्ति तमिलनाडु के वेल्लुर में तोड़ी  गई है। बताया जा रहा है कि एक बीजेपी नेता के फेसबुक पोस्ट के बाद ये मूर्ति तोड़ी गई है।

 

बताया जा रहा है कि त्रिपुरा में BJP सरकार को बहुमत मिलने के बाद से ही वामपंथी नेताओं और उनके प्रतीकों पर हमलों की खबरें सामने आई हैं। मंगलवार को दक्षिण त्रिपुरा के बेलोनिया कॉलेज स्क्वायर में रुसी क्रांति के नायक व्लादिमीर लेनिन की एक और मूर्ति को तोड़ दिया। वहीं तमिलनाडु के वेल्लुर में पेरियार की मूर्ति तोड़े जाने की सूचना है। इस मामले में बीजेपी नेता एच राजा का नाम सामने आ रहा है, जिनकी फेसबुक पोस्ट के बाद मूर्ति तोड़ी गई है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।  घटनास्थल पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। 

 


बीजेपी ऑफिस पर फेंका पेट्रोल बम

सूत्रों के हवाले से खबर है कि मंगलवार को पेरियार की मूर्ति तोड़े जाने के बाद बुधवार तड़के कोंयबटूर में बीजेपी ऑफिस पर पेट्रोल बम फेंका गया है। कोयंबटूर के चिथापुडुर में बीजेपी ऑफिस पर हुए इस हमले के पीछे कौन है इसका खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस इस मामले की तह तक जाने में जुट गई है।


कौन है पेरियार?

इरोड वेंकट नायकर रामासामी को पेरियार नाम से भी जाना जाता था। पेरियार का मतलब तमिल में सम्मानित व्यक्ति होता है। पेरियार20वीं सदी के तमिलनाडु के एक प्रमुख राजनेता थे। पेरियार ने जस्टिस पार्टी का गठन किया जो रुढ़िवादी हिंदुत्व की विरोधी थी। इनकी पार्टी ने हिंदी की अनिवार्यता भी विरोध किया था। भारतीय तथा विशेषकर दक्षिण भारतीय समाज के शोषित वर्ग के लोगों की स्थिति सुधारने में इनका नाम सबसे ऊपर है।

कौन है पेरियार के लिए इमेज परिणाम

ये भी पढ़ें- त्रिपुरा में गिराई गई लेनिन की एक और मूर्ति, हिंसा जारी

लेनिन की दो मूर्तियां तोड़ी

गौरतलब है कि त्रिपुरा में लेफ्ट को उखाड़ फेंकने का भारतीय जनता पार्टी का आह्वान हिंसक रूप लेता जा रहा है। बेलोनिया में लेनिन की मूर्ति पर बुलडोजर चलाने के बाद दक्षिण त्रिपुरा के सबरूम मोटर स्टैंड इलाके से लेनिन की एक और मूर्ति तोड़ने की घटना सामने आई। बता दें कि इस वक्त देश भर में लेनिन की मूर्ति तोड़ने की जबरदस्त आलोचना हो रही है। हालांकि यह मूर्ति किसने तोड़ी अभी तक इस बात का पता नहीं लगाया जा सका है। 

त्रिपुरा में गिराई गई लेनिन की एक और मूर्ति, हिंसा जारी


बढ़ती हिंसा से केंद्र सरकार चिंतित

त्रिपुरा में हिंसा के सवाल पर केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने मीडिया से कहा कि त्रिपुरा में वामपंथियों ने हमारे 9 कार्यकर्ताओं को मार दिया। वहीं कर्नाटक में कांग्रेस के शासन में हमारे 24 कार्यकर्ता मारे गए। आने वाले चुनावों में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। बता दें कि पहली प्रतिमा तोड़े जाने के दौरान भारत माता की जय के नारे लगाए गए थे। इसी बीच त्रिपुरा में CPM के कई दफ्तरों में तोड़-फोड़ की घटनाएं सामने आई थी। 

Created On :   7 March 2018 1:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story