पेशाबकांड के बाद फ्लाइट से आया अब शराबकांड मामला, इंडिगो विमान में शराब पीकर दो यात्रियों ने खूब काटा बवाल, कई धाराओं में मामला हुआ दर्ज

After the urine scandal, now the liquor scandal came from the flight, two passengers created a lot of ruckus
पेशाबकांड के बाद फ्लाइट से आया अब शराबकांड मामला, इंडिगो विमान में शराब पीकर दो यात्रियों ने खूब काटा बवाल, कई धाराओं में मामला हुआ दर्ज
फिर शिकार हुए यात्री पेशाबकांड के बाद फ्लाइट से आया अब शराबकांड मामला, इंडिगो विमान में शराब पीकर दो यात्रियों ने खूब काटा बवाल, कई धाराओं में मामला हुआ दर्ज
हाईलाइट
  • विमान नियम के तहत होगी कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, पटना। इन दिनों लगातार फ्लाइट्स में कुछ यात्रियों के द्वारा गलत व्यवहार करने का मामला सामने आ रहा है। कुछ दिनों पहले कई मामले फ्लाइट्स से टॉयलेट करने के आ चुके हैं। अब कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां दो यात्री शराब पीकर फ्लाइट में जमकर उत्पात मचाया, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। लेकिन बाद में दोनों उत्पातियों को पुलिस ने जमानत दे दी। तब जाकर दोनों यात्री पुलिस के चुंगल से छुट पाए।

क्रू मेंबर्स के साथ हुई बदतमीजी

दरअसल, यह पूरा मामला बीते बुधवार यानी 22 मार्च का है। जब इंडिगो फ्लाइट ने दुबई से मुबंई के लिए उड़ान भरी थी। विमान में बैठे दो यात्री नशे में धुत थे। जिसकी वजह से बाकी अन्य यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नशे की हालत में दोनों यात्रियों ने जमकर फ्लाइट में जश्न मनाया। साथ ही खूब शोर गुल किया और अन्य यात्रियों के चुप कराने पर जमकर विमान में बवाल काटा। वहीं फ्लाइट के क्रू मेंबर्स के समझाने पर भी वो नहीं माने और उनके साथ ही भी बदतमीजी की।

विमान नियम के तहत होगी कार्रवाई?

हालांकि, जब इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग मुंबई हुई तब दोनों यात्रियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और सख्ती से निपटा। लेकिन कुछ देर बाद दोनों आरोपियों को छोड़ दिया गया। इस पूरे मामले पर पुलिस ने बताया कि दोनों यात्री फ्लाइट के अंदर गलत व्यवहार कर रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान दत्तात्रेय बापरडेकर और जॉन जॉर्ज डिसूजा के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि इन दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 के अलावा विमान नियमों के 21, 22 और 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एयरलाइन का आया जवाब

वहीं इस शराबकांड मामले में इंडिगो एयरलाइन ने भी अपना बयान जारी किया है। एयरलाइन ने कहा "दुबई से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6ई 1088 में दो यात्रियों को नशे की हालत में पाया गया। उन्होंने चालक दल की कई चेतावनियों के बावजूद शराब पीना जारी रखा। उन्होंने चालक दल और यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया।" इंडिगो ने आगे कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें सीआईएसएफ को सौंप दिया गया है और दोनों यात्रियों की शिकायत पुलिस स्टेशन में करा दी गई है।


 

Created On :   23 March 2023 10:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story