आलोचना के बाद कर्नाटक से यूपी लौटे सीएम योगी, आगरा पहुंचकर जाना घायलों का हाल

आलोचना के बाद कर्नाटक से यूपी लौटे सीएम योगी, आगरा पहुंचकर जाना घायलों का हाल

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए गए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ वापस अपने राज्य लौट गए हैं। उत्तर प्रदेश में आए विनाशकारी तूफान में करीब 73 लोगों की मौत के बाद सीएम ने अपना कर्नाटक दौरा अधर में छोड़ यूपी लौटने का निर्णय लिया। बता दें कि योगी की कर्नाटक यात्रा पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने निशाना साधा था। अखिलेश यादव ने कहा था कि राज्य में आए आंधी-तूफान में कई लोगों की मौत हो गई है, सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। आपदा प्रभावित लोगों के आंसू पोंछने की जगह योगी आदित्यनाथ कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने में मस्त हैं। जबकि, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा था कि जिस समय यूपी वासियों को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत है, योगी आदित्यनाथ वहां मौजूद नहीं हैं।

 

शनिवार सुबह आगरा पहुंचे आदित्यनाथ

 

 

अखिलेश ने इससे पहले ट्वीट किया था कि प्रदेश में आंधी-तूफ़ान से 64 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है! मैं हर प्रदेशवासियों और अपने कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि वे ज़रूरतमंदों की हर संभव मदद करने के लिए आगे आएं। यह हमारे प्रदेश के लिए संकट का समय है, हम सबको मिलकर खड़ा होना होगा। इसके बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा था कि सीएम योगी को कर्नाटक का चुनाव प्रचार छोड़कर तुरंत यूपी वापस आना चाहिए था। जनता ने उन्हें अपने प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, न कि कर्नाटक की राजनीति के लिए। इस स्थिति में भी अगर वह वापस नहीं आते, तो फिर उन्हें हमेशा के लिए अपना मठ कर्नाटक में ही बना लेना चाहिए। संकट की घड़ी में जब वह प्रदेशवासियों के साथ नहीं हैं, तो फिर उनके होने और नहीं होने का क्या मतलब है। उनकी एकमात्र प्रतिबद्धता चुनाव जीतना ही है।

...तो फिर वहीं मठ क्यों नहीं बना लेते योगी

 

 

 

रणदीप सुरजेवाला ने भी बोला हमला

 

 

संकट में भी प्रदेशवासियों के साथ नहीं 

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने ट्वीट किया कि जिस समय राज्यवासियों को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की सबसे ज्यादा जरूरत है, वह वहां नहीं हैं। उन्होंने लोगों के घावों पर मरहम लगाने की जगह, चुनाव प्रचार को ज्यादा तरजीह दी। वह भारतीय राजनीति में संवेदनहीनता का नया मानक स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। यह उनकी संवेदना का स्तर है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वह जल्दी ही यूपी वापस लौटेंगे और जनता की मदद करेंगे। उन्होंने मृतकों व उनके परिवारीजनों के लिए संवेदनाएं भी व्यक्त की। 

Created On :   4 May 2018 5:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story