Bihar Politics: 'जन सुराज पार्टी बनाने में जो निवेश किया...' बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने प्रशांत किशोर पर कसा तंज

जन सुराज पार्टी बनाने में जो निवेश किया... बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने प्रशांत किशोर पर कसा तंज
प्रशांत किशोर के एक बयान का जिक्र किया है, जिसमें किशोर ने कहा था कि अगर जन सुराज पार्टी 150 सीटें से कम जीतती है तो वह यह हार मान लेगी।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां चरम पर है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर तंज कसा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर की इस बात का पता है कि वे चुनाव नहीं जीत पाएंगे। उन्होंने प्रशांत किशोर के एक बयान का जिक्र किया है, जिसमें किशोर ने कहा था कि अगर जन सुराज पार्टी 150 सीटें से कम जीतती है तो वह यह हार मान लेगी। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ देखना जैसा लग रहा है।

बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने प्रशांत किशोर पर आरोप लगाते हुए कहा, "किशोर को समझ में आ गया कि वह चुनाव नहीं जीतेंगे, इसलिए उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने जन सुराज पार्टी बनाने में जो निवेश किया था, वह वापस निकाल लिया है। उनकी पार्टी सिर्फ ‘वोट काटने वाली पार्टी’ है, जन सुराज वास्तव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ‘बी टीम’ है।"

NDA इनती सीटों पर जीतेगा चुनाव

प्रशांत किशोर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया था कि चुनान लड़ने का फैसला पार्टी के बड़े नेताओं पर छोड़ रहे हैं। जन सुराज के संस्थापक का यह भी कहना था कि '150 से कम सीटें मिलना' उनके लिए हार जैसा है। इस पर बीजेपी नेता ने दावा किया कि इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) कुल 243 विधानसभा सीटों में से 225 सीटें जीत रही है।

बीजेपी नेता ने आरजेडी पर लगाए ये आरोप

केंद्रीय मंत्री ने महागठबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा, "राजद ने हाल ही में घोषणा की है कि अगर महागठबंधन सत्ता में आया तो बिहार के हर ऐसे घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी, जिसमें कोई सरकारी नौकरी वाला नहीं है। लेकिन राजद बताए कि इतने पद कहां से सृजित करेगा? यह जनता को गुमराह करने वाला वादा है। लोग अब जंगलराज की वापसी नहीं चाहते।"

उन्होंने आगे कहा, "आरजेडी बिहार को फिर से लालटेन युग में ले जाना चाहती है। वे ‘चरवाहा मॉडल’ की बात करते हैं। यह अब नहीं चलेगा। मोदी जी और नीतीश जी बिहार को विकसित राज्य बनाना चाहते हैं।"

Created On :   15 Oct 2025 9:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story