- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- akhilesh yadav sp chief slammed congress party
दैनिक भास्कर हिंदी: कांग्रेस एक घमंडी पार्टी, समाजवादियों को हमेशा धोखा दिया - अखिलेश यादव

हाईलाइट
- समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधा है।
- अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस बहुत अहंकार पार्टी है।
- अखिलेश ने कांग्रेस पर समाजवादियों को धोखा देने का आरोप भी लगाया।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस बहुत अहंकार पार्टी है। अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी काम निकल जाने के बाद अपनी सहयोगी पार्टियों का साथ छोड़ देती है और उन्हें धमकी भी देती है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर समाजवादियों को धोखा देने का आरोप भी लगाया।
Akhilesh Yadav: Desh mein agar samajwadion ko kabhi kisi ne dhokha diya hai toh Congress ke logon ne hume dhokha diya hai. Ye sahi hai ki humara gathbandhan tha lekin hume nahi pata tha ke Congress mein zyada ghamand hai, gathbandhan kuch nahi hota ghamand zyada badi cheez hai. pic.twitter.com/wjCNa24n7i
— ANI UP (@ANINewsUP) April 24, 2019
अखिलेश ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, बीजेपी की तरह कांग्रेस भी राजनीतिक विरोधियों को धमकी देने में विश्वास रखती है। हमने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था, लेकिन हमने पाया कि उनका अहंकार बहुत बड़ा है। कांग्रेस बीजेपी को रोक नहीं रही है, बल्कि यह सपा-बसपा गठबंधन है जो बीजेपी को रोक रहा है।
सपा प्रमुख ने कहा, देश में अगर समाजवादियों को कभी किसी ने धोखा दिया है, तो वो कांग्रेस के लोग हैं। कांग्रेस के लोगों ने हमें धोखा दिया है। यह सही है कि कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन था, लेकिन हमें नहीं पता था कि कांग्रेस में ज्यादा घमंड है। गठबंधन कुछ नहीं होता है और घमंड ज्यादा बड़ी चीज है।
सपा नेता ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब कांग्रेस केंद्र में सत्ता में थी, तो उनके पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू की गई थी। अखिलेश ने दावा किया कि एक कांग्रेसी अब भी ऐसा कर रहा है। मैं आपको कांग्रेस के बारे में सचेत करना चाहता हूं। यह एक ऐसी पार्टी है, जो साथ छोड़ देती है। बीजेपी की तरह, कांग्रेस अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को धमकी देने में विश्वास रखती है। हम खतरों की राजनीति नहीं करते हैं।
2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सपा ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। इसमें समाजवादी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही सपा यूपी की सत्ता से बाहर हो गई थी और बीजेपी ने बहुमत हासिल कर सरकार बना ली थी। मौजूदा लोकसभा चुनावों में सपा ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोक दल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
सपा और बसपा ने कांग्रेस को यूपी में गठबंधन से दूर रखा है। हालांकि गठबंधन ने रायबरेली और अमेठी में कोई भी उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारने का फैसला किया है। इन दो शहरों को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। रायबरेली से सोनिया गांधी और अमेठी से राहुल गांधी मैदान में उतर रहे हैं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीन चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। अब चौथे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और आखिर चरण के लिए 19 मई को वोटिंग होगी। इसके बाद 23 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे।
मदर्स डे: FlowerAura ने लांच किआ अपना Mother’s Day 2023 गिफ्ट कलेक्शन
डिजिटल डेस्क, भोपाल। इस अत्यधिक प्रतिस्पर्धी बाज़ार में गिफ्टिंग कंपनी के लिए विश्वसनीयता बनाए रखना अनिवार्य है। एक गिफ्टिंग ब्रांड के लिए, कोई भी त्यौहार एक बूस्टर डोज़ की तरह काम करता है और राजस्व और स्थिर विकास को बढ़ावा देता है। गिफ्टिंग ब्रांड FlowerAura, Mother’s Day त्यौहार के लिए अपने अभूतपूर्व कलेक्शन के साथ तैयार है जो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाएगा।
हाल ही में मीडिया से बातचीत में FlowerAura के संस्थापकों ने आगामी अवसर के लिए कंपनी की रणनीतियों और तैयारियों के बारे में बात की। "मदर्स डे साल के सबसे प्रतीक्षित अवसरों में से एक है, क्योंकि यह हर किसी के जीवन में अत्यधिक महत्व रखता है। गिफ्टिंग ब्रांड के रूप में, हम अपने ग्राहकों के अनुभवों को बेहतर बनाना चाहते हैं और Mother’s Day के त्यौहार को यादगार बनाना चाहते हैं। सभी उपहारों को इस विशेष अवसर के भावुक मूल्य को ध्यान में रखते हुए क्यूरेट किया गया, यही कारण है कि हमारे पास एक माँ के विभिन्न व्यक्तित्वों के आधार पर श्रेणियों में Mother’s Day Gifts हैं, जैसे कामकाजी माँ के लिए उपहार, एक गृहिणी मां के लिए उपहार, और आध्यात्मिक मां के लिए उपहार। हमारे पास Mother’s Day के 250+ SKUs हैं और हम आने वाले दिनों में कुछ और SKUs और लेकर आएंगे|” , ”FA Gifts Pvt. Ltd. के सह-संस्थापक श्री श्रेय सहगल ने कहा।
FlowerAura ने माताओं के लिए उपहारों के अपने कलेक्शन को बढ़ाया है और विश्वसनीय डिलीवरी के माध्यम से प्यार से लिपटे उपहार देने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्टेटमेंट बैग, फैशन ज्वेलरी, परफ्यूम, होम डेकोर प्रोडक्ट्स, और पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स मदर्स डे गिफ्ट्स की कुछ कैटेगरी हैं जो ब्रांड प्रदान करता है। FlowerAura के एक अन्य सह-संस्थापक, श्री हिमांशु चावला ने मीडिया प्रवक्ता के साथ बातचीत करते हुए कहा, "हमने अपने ग्राहकों को सबसे सुविधाजनक अनुभव प्रदान करने का प्रयास करते हुए अपनी डिलीवरी सेवाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए बहुत सोचा और प्रयास किया है। लोग हमेशा महत्वपूर्ण त्योहारों का जश्न मनाने के लिए केक लाते हैं, इसलिए हम Mother’s Day cake की एक विशाल श्रृंखला लेकर आए हैं जो बेहतरीन सामग्री का उपयोग करके बेक किए गए हैं और सीधे ओवन से डिलीवर किए जाएंगे।" ब्रांड केक के लिए क्षति-मुक्त और इजी-टू-हैंडल पैकेजिंग प्रदान करता है।
ब्रांड अपने ग्राहकों को same-day, mid-night, fixed time, early morning और express delivery का विकल्प प्रदान करता है। इस साल मदर्स डे और भी उल्लेखनीय होगा, क्योंकि FlowerAura अपने ग्राहकों को पूर्णता प्रदान करने के लिए तैयार है।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: आजमगढ़: नामांकन के बाद अखिलेश का बीजेपी पर हमला- 'चौकीदार' और 'ठोकीदार' हटाए जाएंगे
दैनिक भास्कर हिंदी: आगरा में महागठबंधन की संयुक्त रैली, अखिलेश-अजित सिंह हुए शामिल
दैनिक भास्कर हिंदी: अखिलेश का निशाना, कहा- खुद को सेना की तरह दिखाना बंद करे सरकार
दैनिक भास्कर हिंदी: मायावती से मिले अखिलेश, कहा- यह मुलाकात ‘महापरिवर्तन’ के लिए