अमरनाथ यात्रा रोकी गई, मौसम साफ होने के बाद रवाना होगा दूसरा जत्था 

amarnath yatra of pilgrims halted at Baltal due to heavy rainfall
अमरनाथ यात्रा रोकी गई, मौसम साफ होने के बाद रवाना होगा दूसरा जत्था 
अमरनाथ यात्रा रोकी गई, मौसम साफ होने के बाद रवाना होगा दूसरा जत्था 

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए रवाना हुए पहले जत्थे के दर्शन के बाद यात्रा को रोक दिया गया है। यात्रा के रास्तों में पिछले 32 घंटो से रुक-रुककर बारिश जारी है। पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा के लिहाज से यात्रा को बीच में रोकने का निर्णय लिया गया है। मौसम के साफ होने के बाद अमरनाथ श्राइन बोर्ड यात्रा को वापस शुरू करने का निर्णय लेगा। हालांकि पहले दिन भी यात्रियों को समय पर गुफा के नजदीक पहुंचे के बाद भी दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ा था। इसके पीछे की वजह राज्यपाल का देरी से दर्शन के लिए पहुंचना बताया गया था। अब तक 1,007 श्रद्धालुओं ने गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन किए। 

 

Image result for अमरनाथ यात्रा बारिश

 

 

 

अमरनाथ बोर्ड और सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि सड़क मार्ग इस्तेमाल करने की अनुमति मिलने के बाद 3,434 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर रवाना हुआ और उनके शाम तक नुनवान-पहलगाम और बालटाल के आधार शिविरों तक पहुंचने की संभावना है। शिवलिंग के दर्शन के लिए 60 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के लिए अभी तक दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। बता दें कि यात्रा के लिए जो दो रास्ते निर्धारित हैं उनमे से बालटाल से 1,316 श्रद्धालुओं ने यात्रा की शुरुआत की, वहीं पहलगाम से केवल 60 श्रद्धालुओं ने दोपहर के वक़्त यात्रा की शुरुआत की थी। अमरनाथ यात्रा के लिए तकरीबन 3000 श्रद्धालुओं को कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों में पहुंचाया गया था।

 

 

Image result for अमरनाथ यात्रा बारिश

Created On :   29 Jun 2018 4:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story