अमरनाथ यात्रा: बाबा बर्फानी के दर्शन करने निकला तीर्थयात्रियों का पहला जत्था

Amarnath Yatra:1st Batch of pilgrims who went to visit Baba Bliss
अमरनाथ यात्रा: बाबा बर्फानी के दर्शन करने निकला तीर्थयात्रियों का पहला जत्था
अमरनाथ यात्रा: बाबा बर्फानी के दर्शन करने निकला तीर्थयात्रियों का पहला जत्था
हाईलाइट
  • अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे में कुल 1051 श्रद्धालु यात्रा पर निकले
  • इस साल वार्षिक अमरनाथ यात्रा 15 अगस्त को समाप्त होगी
  • पहलगाम से निकले जत्था में कुल 1183 अमरनाथ श्रद्धालू शामिल हैं

डिजिटल डेस्क, जम्मू। बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था 30 जून की सुबह जम्मू से पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ और अब पहला जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हो चुका है। अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे में कुल 1617 श्रद्धालु यात्रा पर निकले हैं। यह बालटाल यात्रा की जानकारी है, जिसमें 1174 पुरुष, 379 महिलाएं, 15 बच्चे, 49 साधु शामिल हैं। 

36 किलोमीटर लंबा मार्ग
इसके अलावा पहलगाम से भी एक जत्था रवाना हुआ है जिसमें कुल 2800 श्रद्धालु शामिल हैं। इनमें 2321 पुरुष, 463 महिलाएं और 16 बच्चे शामिल हैं। इसमें कोई साधु नहीं है। आपको बता दें कि बाबा अमरनाथ की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है। अमरनाथ यात्रा अनंतनाग जिले के 36 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग और गांदेरबल जिले के 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से होती है। 

एक अन्य जत्था भी शामिल
वहीं जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था भी बालटाल और पहलगांव के लिए रवाना हो गया है। आतंकी हमले की धमकी को देखते हुए पुलिस के साथ-साथ अद्धसैनिकल बलों और सेना को भी सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा में लगभग 40 हजार सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है। 

सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त
इतना ही नहीं इस बार यात्रियों की सुरक्षा के लिए इस बार आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। केन्द्र सरकार के निर्देश पर आधुनिक बुलेटप्रूव गाड़िया घाटी भेजी गई हैं। घने जंगल के क्षेत्र की निगरानी के लिए ड्रोन का भी उपयोग किया जा रहा है, जहां आतंकवादी छिप जाते हैं।
 
सुरक्षा स्थितियों का लिया था जायजा
हाल में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के बाद अपने दो दिन का जम्मू कश्मीर दौरा शुरू किया था और सुरक्षा स्थितियों का जायजा लिया था। इस साल की वार्षिक अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त को समाप्त होगी। 
 

Created On :   1 July 2019 5:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story