कांग्रेस से इस्तीफा देने की खबरों को अंबिका सोनी ने बताया झूठा

Ambika Soni deny resignation from Congress
कांग्रेस से इस्तीफा देने की खबरों को अंबिका सोनी ने बताया झूठा
कांग्रेस से इस्तीफा देने की खबरों को अंबिका सोनी ने बताया झूठा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव अंबिका सोनी ने पार्टी से अपने इस्तीफे की खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। इस्तीफा देने से इनकार करते हुए अंबिका सोनी ने कहा कि उन्होंने पाटी नेतृत्व से स्वास्थ्य कारणों के चलते उनके दायित्वों को कम करने के लिए कहा था। इस्तीफे का तो कोई सवाल ही नहीं है।

अंबिका सोनी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर की प्रभारी महासचिव हैं। जब उनसे इस्तीफे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, 'इस्तीफे देने की खबरें झूठीं हैं। पिछले साल पार्टी नेतृत्व से मैंने कहा था कि हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव होने वाले हैं और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण तीन पर्वतीय राज्यों में घूमना मेरे लिए मुश्किल है।' उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियां होने तक वह अपनी जिम्मेदारियां निभाती रहेंगी।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हम उनके इस्तीफे के बारे में हमारे विरोधियों द्वारा फैलाई जा रही अटकलों का कड़ा विरोध करते हैं। उन्होने कहा, 'एक वर्ष पहले अंबिका सोनी ने पार्टी नेतृत्व से अनुरोध किया था कि उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उनके दायित्वों को कम किया जाए। पार्टी ने हमेशा उनके अनुभव और कुशाग्रता का उपयोग किया है और करती रहेगी।'

 

Created On :   21 July 2017 8:30 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story