स्मृति ईरानी देश को खिलाएंगी अमेठी का अचार, कौशल विकास अभियान के तहत की लॉन्चिंग

Amethi pickles will feed by the smriti Iranian to whole country
स्मृति ईरानी देश को खिलाएंगी अमेठी का अचार, कौशल विकास अभियान के तहत की लॉन्चिंग
स्मृति ईरानी देश को खिलाएंगी अमेठी का अचार, कौशल विकास अभियान के तहत की लॉन्चिंग

विजय सिंह ‘कौशिक’, मुंबई। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अभी भी अमेठी में सक्रिय हैं। इस इलाके की महिलाओं के रोजगार की व्यवस्था के लिए स्मृति अब देशभर के लोगों को अमेठी का अचार खिलाएंगी। कौशल्य विकास अभियान के तहत लांच किए गए अमेठी अचार मुंबई से महाराष्ट्र के अन्य शहरों में भी बेचे जाएंगे।

अचार बनाने की यूनिट लगाई
अमेठी की महिलाओं को जोड़ कर वहां अचार बनाने की यूनिट लगाई गई है। इस अचार को रेलवे, सेना की कैंटीन, कारपोरेट आफिस, सरकारी कार्यालयों सहित अन्य फुटकर बिक्रेताओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। इस परियोजना से जुड़े एक अधिकारी बताते हैं कि राष्ट्रीय कौशल्य विकास अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को व्यापार के लिए तैयार किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में उनके दांत खट्टे करने के लिए स्मृति अचार के अलावा अपने विभाग का भी सहारा ले रही हैं। केंद्रीय वस्त्रोद्योग मंत्री ईरानी अमेठी में कपड़े से जुड़े रोजगार के क्षेत्र में भी काम कर रही हैं। टेक्सटाईल, फुटवेयर व इलेक्ट्रानिक एसेंबलिंग के काम लोगों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

राहुल गांधी के दांत खट्‌टे करने की तैयारी में
हाल ही में मुंबई में आयोजित स्कली इंडिया कन्वेंशन में अमेठी अचार का स्टाल लगाया था। केंद्रीय मंत्री ईरानी इस स्टाल पर पहुंची थी। इस अचार की लांचिग पर स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर लिखा था ‘कमिंग सून- अमेठी अचार- एक ब्रैंड जन्मा, विकसित हुआ और अमेठी की महिलाओं द्वारा अप्रैल 2017 में खुले प्रधानमंत्री कौशल केंद्र (पीएमकेके) में आगे बढ़ रहा है।’  माना जा रहा है कि इस अचार के प्रचार के साथ ही स्मृति ईरानी 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दांत खट्‌टे करने की तैयारी कर रही हैं। वह समय-समय पर अमेठी और यहां की समस्याओं को लेकर राहुल पर प्रहार भी करती रही हैं। 

स्मृति ने दी थी कड़ी टक्कर 
गांधी परिवार की पारंपरिक सीट अमेठी से 2014 के लोकसभा चुनाव में ईरानी ने भाजपा उम्मीदवार के तौर पर उन्हें कड़ी टक्कर दी थी। इस चुनाव में ईरानी को 3 लाख 748 वोट मिले थे। जबकि राहुल गांधी ने 4 लाख 8651 वोट हासिल कर विजई रहे थे। जबकि 2009 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रदीप सिंह को सिर्फ 37570 वोट मिले थे। इस बात की काफी संभावना है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी में एक बार फिर राहुल और स्मृति इरानी का आमना-सामना हो। 

Created On :   17 March 2018 5:50 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story