अमृतपाल सिंह ने पंजाब पुलिस को इस तरह से दिया था चकमा, जालंधर पुलिस कमिश्नर ने हलफनामे में दी सफाई

Amritpal Singh dodged the police in this way
अमृतपाल सिंह ने पंजाब पुलिस को इस तरह से दिया था चकमा, जालंधर पुलिस कमिश्नर ने हलफनामे में दी सफाई
पुलिस की गिरफ्त से बाहर अमृतपाल सिंह ने पंजाब पुलिस को इस तरह से दिया था चकमा, जालंधर पुलिस कमिश्नर ने हलफनामे में दी सफाई
हाईलाइट
  • जालंधर पुलिस कमिश्नर ने इस घटना के बारे में पूरी जानकारी एक हलफनामें में दी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह अभी भी पंजाब पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस टीम सर्च ऑपरेशन चलाकर अमृतपाल के गुर्गों को गिरफ्तार कर रही है। राज्य में इंटरनेट सेवाएं पिछले दो तीन दिनों से बंद चल रही है। साथ ही पंजाब में अमृतपाल को पकड़ने के लिए पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई। अब सवाल यह उठ रहा है कि इतनी बड़ी पुलिस फोर्स के बावजूद भी अमृतपाल को अभी तक क्यों नहीं गिरफ्तार किया गया है? अब जालंधर पुलिस कमिश्नर ने इस घटना के बारे में पूरी जानकारी एक हलफनामे में दी है। 

जालंधर पुलिस कमिश्नर ने हलफनामे में कहा कि अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए 18 मार्च को सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इस दौरान पुलिस नाके पर भी तैनाती की गई थी। उसी समय अमृतपाल और उसकी गाड़ियों का काफिला वहां आया था। उस वक्त अमृतपाल सिंह मर्सिडीज गांडी में मौजूद था और उसके साथी दूसरे गाड़ियों से आ रहे थे। कुछ चार गाड़ियां पुलिस नाके के पास आई थीं। जिसके बाद पुलिस ने उसके काफिले को तुरंत रोका था। लेकिन उन लोगों ने गांड़ी रोकने की बजाय गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और बैरिकेड तोड़ते हुए आगे बढ़ गए। इस घटना को लेकर खालचियान पुलिस थाने में  प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। इस दौरान आस-पास के सभी पुलिस स्टेशन को अलर्ट मोड पर रखा गया था। पुलिस बलों को जानकारी मिली थी कि चार गाड़ियां बैरिकेड तोड़कर भागी हैं, उन्हें पकड़ना है।  

हलफनामे में कही ये बातें

पुलिस कमिश्नर ने अपने हलफनामे में बताया कि पुलिस की पकड़ से बचने के लिए अमृतपाल और उसके साथियों ने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाई थी। सलेमा गांव के पास रैश ड्राइविंग तक की गई थी। इस दौरान चॉकलेटी रंग की ISUZU गाड़ी में तो खुद अमृतपाल सवार था। लोगों को डराने लिए वो अपनी राइफल हवा में लहरा रहा था। इसके बाद उस गाड़ी को वहीं मौके पर छोड़कर अमृतपाल सिंह दूसरी गाड़ी ब्रेजा में सवार हो गया। जिसके बाद वह अपने साथियों के साथ शाहकोट के लिए रवाना हो गया। फिर वहां से एक तरफ प्लेटिना बाइक पर अमृतपाल सवार हुआ तो वहीं उसका साथी बुलेट बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अमृतपाल जिस गाड़ी को छोड़कर भागा था, उस गांडी से राइफल और 57 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। बता दें कि, पुलिस ने इस मामले में भी एक एफआईआर दर्ज कर ली है। 

हलफनामें में बताया गया है कि अमृतपाल कानून से भागने की कोशिश कर रहा है। वो खुद को अंडरग्राउंड करके बैठा है। अमृतपाल खुद को गिरफ्तारी से बचाने के लिए पूरा प्रयास कर रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट कहा है कि अमृतपाल को किसी भी मौके पर डिटेन या गिरफ्तार नहीं किया गया था। बता दें कि, पुलिस कमिश्नर ने जरूर ये जानकारी दी है, लेकिन कोर्ट इस जवाब से संतुष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस अमृतपाल की तलाश में जुटी हुई है।  

Created On :   21 March 2023 2:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story