आंध्र प्रदेश : राज्यपाल मुख्यमंत्री, ने लोगों को ईद-मिलाद-उन-नबी की दी शुभकामनाएं

Andhra Pradesh Governor: Chief Minister wishes people Eid-Milad-un-Nabi
आंध्र प्रदेश : राज्यपाल मुख्यमंत्री, ने लोगों को ईद-मिलाद-उन-नबी की दी शुभकामनाएं
आंध्र प्रदेश : राज्यपाल मुख्यमंत्री, ने लोगों को ईद-मिलाद-उन-नबी की दी शुभकामनाएं
हाईलाइट
  • आंध्र प्रदेश : राज्यपाल मुख्यमंत्री
  • ने लोगों को ईद-मिलाद-उन-नबी की दी शुभकामनाएं

अमरावती, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरीचंदन और मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को मुस्लिमों के पर्व ईद-मिलाद-उन-नबी पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने कहा, मैं पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर मुस्लिम भाइयों को हार्दिक बधाई देता हूं। पैगंबर मोहम्मद का जीवन मानव जाति के लिए प्रेम, भाईचारे और सदाचार की एक प्रेरक गाथा है।

उन्होंने कहा कि शांति और सद्भावना के बीच पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन की शुभकामनाएं।

रेड्डी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पैगंबर ने शांति, सद्भाव और सार्वभौमिक भाईचारे का प्रचार करने का काम किया है।

--आईएएनस

एवाईवी/आरएचए

Created On :   30 Oct 2020 1:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story