दिल्ली: सफल रहा अरुण जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट, एम्स में हुई सर्जरी

Arun Jaitley successfully undergoes kidney transplant surgery at AIIMS
दिल्ली: सफल रहा अरुण जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट, एम्स में हुई सर्जरी
दिल्ली: सफल रहा अरुण जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट, एम्स में हुई सर्जरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय वित्‍त मंत्री अरुण जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा। सोमवार को दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में जेटली की किडनी ट्रांसप्‍लांट सर्जरी हुई। एम्‍स की तरफ से आए आधिकारिक बयान में बताया गया कि अरुण जेटली की सर्जरी पूरी तरह सफल रही है। वहीं सर्जरी के लिए अंगदान करने वाला शख्‍स और अरुण जेटली दोनों ही स्‍वस्‍थ हैं।

 

 

 

ट्वीट कर दी थी बीमारी की जानकारी

बता दें कि अरुण जेटली को किडनी संक्रमण की समस्‍या थी। इसकी जानकारी उन्‍होंने ट्वीट के जरिए भी दी थी। बीमारी के चलते अरुण जेटली ने भारत और ब्रिटेन वित्‍तीय और आर्थिक वार्ता यात्रा भी रद्द कर दी थी। जेटली का एम्‍स में सोमवार सुबह 8 बजे से किडनी ट्रांसप्‍लांट होना शुरू हुआ था। जेटली शनिवार से अस्‍पताल में भर्ती थे।

 

सफल ऑपरेशन पर राहुल गांधी ने जताई खुशी

 

 

किडनी की समस्या की वजह से बैठकर पेश किया था बजट

गौरतलब है कि अरुण जेटली पिछले काफी समय से किडनी से संबंधित समस्या से जूझ रहे थे। बजट पेश करने के दौरान वो कई बार ज्यादा देर तक खड़े भी नहीं रह पा रहे थे। इसी के कारण उन्होंने बैठकर बजट पेश किया था।  हालांकि इससे पहले 7 अप्रैल को जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट होने वाला था, लेकिन नहीं हो पाया था। हाल ही में डायलिसिस होने के बाद कुछ उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। जानकारी के मुताबिक डायलिसिस होने के बाद अरुम जेटली को कुछ दिनों का समय दिया गया था। इस दौरान ये देखा जा रहा था कि उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत है या नहीं। निगरानी के बाद सोमवार को उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया।

 

अपोलो हॉस्पिटल से भी बुलाए गए डॉक्टर

एम्स में अरुण जेटली की किडनी ट्रांसप्लांट के लिए स्पेशलिस्ट भी डॉक्टर बुलाए गए थे। इनमें अपोलो हॉस्पिटल के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर संदीप गुलेरिया भी शामिल हैं। वो एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया के भाई और जेटली के करीबी भी हैं। बता दें कि कुछ साल पहले एम्स में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का भी किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।

 

पहले भी हो चुकी है जेटली की सर्जरी

अरुण जेटली की पहले भी सर्जरी हो चुकी है। वजन बढ़ने के कारण सितंबर 2014 में जेटली की मैक्स अस्पताल में बैरियाट्रिक सर्जरी हुई थी। इसके बाद कुछ दिक्कतों के चलते उन्हें एम्स में ट्रांसफर किया गया था। कुछ साल पहले जेटली के हार्ट की भी सर्जरी हो चुकी है। 

Created On :   14 May 2018 9:28 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story