अश्विनी ने सोनिया गांधी को कहा था पूतना, 11,000 शौचालय बनाने में कर चुके हैं मदद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। जिसमे अश्विनी चौबे को भी जगह मिली है। अश्विनी चौबे को राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है।
‘घर – घर में हो शौचालय का निर्माण, तभी होगा लाडली बिटिया का कन्यादान’, नारा देने वाले अश्विनी कुमार चौबे केंद्रीय मंत्रिपरिषद में किए गए फेरबदल के तहत शामिल किए जाने वाले नौ मंत्रियों में हैं। उन्होंने एक बार बयान देते हुए सोनिया गांधी को पूतना और राहुल गांधी को विदेशी तोता कहा था। चौबे बिहार के बक्सर से लोकसभा सदस्य हैं। वह 1970 के दशक में जेपी आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल थे। उन्हें आपातकाल के दौरान मीसा के तहत हिरासत में लिया गया था।
यह भी पढ़ें : कौन हैं देश की रक्षा मंत्री बनीं निर्मला सीतारमण, जानिए 15 रोचक FACTS
- चौबे ने महादलित परिवारों के लिए 11,000 शौचालय बनाने में भी मदद की।
- मई 2014 के आम चुनाव में 16 वीं लोकसभा के लिए चुने गए।
- ‘घर – घर में हो शौचालय का निर्माण, तभी होगा लाडली बिटिया का कन्यादान’ का नारा देने का श्रेय भी चौबे को जाता है।
- वह ऊर्जा पर संसद की प्राक्लन एवं स्थायी समिति के सदस्य हैं। वह केंद्रीय रेशम बोर्ड के भी सदस्य हैं।
- भागलपुर के दरियापुर के रहने वाले चौबे बिहार विधानसभा के लिए लगातार पांच बार चुने गए।
- वह 1995 – 2014 तक बिहार विधानसभा के सदस्य रहे।
- उन्होंने पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष के तौर पर अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी।
- 1974 से 1987 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे।
- चौबे ने 1967 – 68 में बिहार सरकार के खिलाफ छात्र आंदोलन में भाग लिया था।
- प्राणिविज्ञान में बीएससी (आनर्स) किया है। योग में उनकी विशेष रूचि है।
Created On :   3 Sept 2017 4:02 PM IST