हड़ताल में भाग नहीं लेंगे बीएमएस से जुड़े बैंक कर्मचारी संगठन

Bank employees organizations associated with BMS will not participate in the strike
हड़ताल में भाग नहीं लेंगे बीएमएस से जुड़े बैंक कर्मचारी संगठन
हड़ताल में भाग नहीं लेंगे बीएमएस से जुड़े बैंक कर्मचारी संगठन
हाईलाइट
  • हड़ताल में भाग नहीं लेंगे बीएमएस से जुड़े बैंक कर्मचारी संगठन

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। आठ जनवरी को प्रस्तावित बैंकों की हड़ताल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) समर्थित भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से संबद्ध इंडस्ट्रियल फेडरेशन नेशनल आर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स भाग नहीं लेगा।

भारतीय मजदूर संघ से जुड़े दिल्ली प्रदेश बैंक वर्कर्स आर्गेनाइजेशन ने कहा है कि यह बैंक हड़ताल वामदल और कांग्रेस समर्थित बैंक कर्मचारी संगठनों ने बुलाई है।

संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अश्वनी राणा ने आईएएनएस को बताया कि भारतीय मजदूर संघ से जुड़े पब्लिक, प्राइवेट, ग्रामीण और सहकारी बैंकों के संगठन आठ जनवरी की हड़ताल में भाग नहीं लेंगे।

उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक भावना से प्रेरित हड़ताल है, न कि कर्मचारियों के हितों को लेकर। उन्होंने बताया कि कुल नौ यूनियनों में से सिर्फ पांच बैंक कर्मचारी संगठनों ने ही हड़ताल की सूचना जारी की है। हड़ताल करने वाले बैंक कर्मचारी संगठनों में एआईबीईए, एआईबीओए, आईएनबीओसी, आईएनबीईएफ और बीईएफआई शामिल हैं।

Created On :   6 Jan 2020 5:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story