बंगाल कांग्रेस प्रमुख सोमेन मित्रा का निधन

Bengal Congress chief Somen Mitra dies
बंगाल कांग्रेस प्रमुख सोमेन मित्रा का निधन
बंगाल कांग्रेस प्रमुख सोमेन मित्रा का निधन
हाईलाइट
  • बंगाल कांग्रेस प्रमुख सोमेन मित्रा का निधन

कोलकाता, 30 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस समिति (डब्ल्यूबीपीसीसी) के अध्यक्ष सोमेन मित्रा का गुरुवार तड़के शहर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।

मित्रा को अस्पताल में बढ़े हुए क्रिएटिनिन स्तर, बुखार और सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका डायलिसिस चल रहा था।

सूत्रों के अनुसार, मित्रा को दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। हालांकि सोमवार रात उनकी स्वास्थ्य स्थिति थोड़ी बिगड़ गई, लेकिन बाद में अस्पताल में इलाज के बाद हालत स्थिर हो गई।

सूत्रों ने कहा कि कोविड-19 टेस्ट भी किया गया, हालांकि मित्रा का टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आया था।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट में कहा, दिग्गज नेता, पूर्व सांसद और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनके परिवार, फॉलोवर्स और शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।

वहीं राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट किया, दिग्गज कांग्रेसी नेता सोमेन मित्रा की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। बंगाल हमेशा उनके उल्लेखनीय योगदान को याद करेगा। दिवंगत आत्मा को शांति देने के लिए सर्वशक्तिमान से प्रार्थना करें।

मित्रा ने अपना राजनीतिक जीवन उत्तरी कोलकाता से शुरू किया और 1970 के दशक में लाइमलाइट में आए। वह 1972 में सियालदह विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने और सात बार सीट पर जीत प्राप्त की।

बाद में उन्होंने 2008 में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और अपना खुद का संगठन बनाया और साल 2009 में नंदीग्राम-सिंगुर आंदोलन के दौरान तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए।

मित्रा साल 2009 में तृणमूल के टिकट पर डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से चुने गए थे। हालांकि साल 2014 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस से अपना नाता तोड़ लिया और कांग्रेस में वापस आ गए।

Created On :   30 July 2020 12:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story