लद्दाख: लेह में लगे कर्फ्यू में ढील, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे बाजार,राहत मिलने के बाद लोग अपने काम-काज पर निकल रहे हैं

लेह में लगे कर्फ्यू में ढील, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे बाजार,राहत मिलने के बाद लोग अपने काम-काज पर निकल रहे हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लद्दाख के लेह और कारगिल शहर में हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा हुआ है, लेह शहर में आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक करीब सात घंटे तक बाज़ार खुलेंगे। लेह शहर में कर्फ्यू से राहत मिलने के बाद लोग अपने काम-काज पर निकल रहे हैं।

हिंसक प्रदर्शनों व राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद भी लद्दाख में कर्फ्यू जारी है। लद्दाख में चप्पे चप्पे पर भारी तादाद में सुरक्षाकर्मी तैनात है। चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ है। अर्धसैनिक बलों और पुलिस की ओर से गश्त और जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई प्रतिबंध लगाए हुए हैं।

कारगिल सहित केंद्र शासित प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में 24 सितंबर को हुई हिंसा के बाद लेह में BNSS, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। ज़िले में 5 या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध है। बिना पूर्व लिखित अनुमति के कोई भी जुलूस, रैली या मार्च नहीं निकाला जा सकता। यहां सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। निषेधाज्ञा के तहत कड़े प्रतिबंध लागू है। अब इनमें कुछ देर के लिए छूट दी गई है।

आपको बता दें लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से ही छठी अनुसूची और राज्य के दर्जे की राजनीतिक मांग उठ रही है। इन्हीं मांगों के चलते वहां हिंसक झड़पें हुई।


Created On :   1 Oct 2025 10:55 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story