एक राजा, एक महाराजा और एक उद्योगपति को लेकर चुनाव नहीं जीत सकती कांग्रेस : अमित शाह

bhartiya janta party Chief amit shah in madhya pradesh, Live updates
एक राजा, एक महाराजा और एक उद्योगपति को लेकर चुनाव नहीं जीत सकती कांग्रेस : अमित शाह
एक राजा, एक महाराजा और एक उद्योगपति को लेकर चुनाव नहीं जीत सकती कांग्रेस : अमित शाह
हाईलाइट
  • 104 सीटों को साधने की कवायद में जुटे हैं अमित शाह
  • 14 और 15 अक्टूबर को मध्यप्रदेश में रहेंगे बीजेपी चीफ
  • सतना
  • रीवा
  • सीधी
  • सिंगरौली
  • शहडोल
  • अनपूपुर और उमरिया के दौरे पर हैं शाह

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने होशंगाबाद जिले का दौरा किया। यहां शाम 4 बजे उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के लिए जुट जाने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत इतनी प्रचंड हो कि इस विजय से एक आंधी उत्पन्न हो जो 2019 तक एक सुनामी में बदल जाए और वो सुनामी बंगाल, ओडिशा, आंध्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल के साथ पूरे भारत में भाजपा का झंडा फहराए। इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "एक राजा, एक महाराजा और एक उद्योगपति को लेकर कांग्रेस मध्यप्रदेश का चुनाव नहीं जीत सकती।
 
यह बोले अमित शाह

  • 13वें वित्त आयोग के तहत कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को 1,34,190 करोड़ रुपये दिए जबकि 14वें वित्त आयोग के तहत नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने 3,44,126 करोड़ रुपये मध्य प्रदेश को दिए।
  • भारतीय जनता पार्टी एक गरीब के बेटे शिवराज के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का चुनाव लड़ने जा रही है।
  • राहुल गांधी स्पष्ट करें कि वो मध्य प्रदेश में किसके भरोसे चुनाव लड़ने निकले हैं? एक राजा, एक महाराजा और एक उद्योगपति को लेकर चुनाव नहीं जीता जा सकता।
  • मोदी सरकार निरंतर देश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है।
  • कांग्रेस पार्टी हमेशा से मध्य प्रदेश की जनता के साथ अन्याय करती आई है।
  • हमारा दायित्व है कि आने वाले 50 सालों तक पंचायत चुनाव से लेकर केंद्र तक भाजपा की विजय सुनिश्चित हो जाए।
  • भारतीय जनता पार्टी नेताओं की पार्टी नहीं है, यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा का बूथ और शक्ति केंद्र का अध्यक्ष ही भाजपा का मालिक होता है।
  • मध्य प्रदेश के चुनाव में विरोधी दल कितनी भी ताकत लगा लें लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं की ताकत के सामने उनकी दाल गलने वाली नहीं है।
  • मध्य प्रदेश में, राजस्थान में, छत्तीसगढ़ में विजय इतनी प्रचंड हो कि इस विजय से एक आंधी उत्पन्न हो जो 2019 तक एक सुनामी में बदल जाए और वो सुनामी बंगाल, ओडिशा, आंध्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल के साथ पूरे भारत में भाजपा का झंडा फहराए।

होशंगाबाद में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और अन्य बीजेपी नेताओं के साथ भोपाल स्थित बीजेपी मुख्यालय में कोर कमिटी की मीटिंग भी ली। 


बीजेपी चीफ के इस दौरे को कई मायनों में खास माना जा रहा है। महाकौशल की 38 विधानसभा सीटों में से बीजेपी के पास 24 और कांग्रेस के पास 13 सीटें है। एक सीट निर्दलीय के खाते में है। विंध्य की 30 विधानसभा सीटों में से 17 सीटें बीजेपी के पास हैं जबकि कांग्रेस के पास सीटों की संख्या 11 हैं। 2 सीट बीएसपी के खाते में हैं। भोपाल नर्मदापुरम में विधानसभा की 36 सीटें आती हैं, जिसमें से 29 बीजेपी, 6 कांग्रेस और 1 निर्दलीय के पास है। विंध्य के सात जिले सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनपूपुर और उमरिया में 30 विधानसभा सीटें हैं। जिन संभागों में शाह रहेंगे वहां कुल मिलाकर 104 विधानसभा सीटें हैं।

15 अक्टूबर का कार्यक्रम

अमित शाह 15 अक्टूबर को भोपाल से 9.15 बजे रवाना होकर सुबह 10.30 बजे खजुराहो पहुंचेंगे। हेलिकॉप्टर के जरिए खजुराहो से 11.30 बजे बीटीआई ग्राउंड, सतना पहुंचेंगे। सतना से 12.20 बजे हेलिकाप्टर से 1.05 बजे एसएएफ ग्राउंड रीवा पहुंचकर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। रीवा से 3.30 बजे हेलिकॉप्टर की मदद से उत्कृष्ट विद्यालय ग्राउंड डिंडौरी पहुंचेंगे और यहां जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे। डिंडौरी से शाम 5.45 बजे हेलिकाप्टर से जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वेटनरी कालेज ग्राउंड में शाम 6.45 बजे जबलपुर के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। जबलपुर से रात 8.30 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Created On :   14 Oct 2018 10:41 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story