ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, दो बसों की भिड़ंत में 3 यात्रियों की मौत, 20 घायल

Big accident on Greater Noida Expressway, 3 passengers killed, 20 injured in collision of two buses
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, दो बसों की भिड़ंत में 3 यात्रियों की मौत, 20 घायल
भीषण सड़क हादसा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, दो बसों की भिड़ंत में 3 यात्रियों की मौत, 20 घायल
हाईलाइट
  • घायलों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है

डिजिटल डेस्क, ग्रेटर नोएडा। यूपी के ग्रेटर नोएडा में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां के एक्सप्रेस-वे पर दो बसों के बीच जबर्दस्त भिड़ंत हुई। इस हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक, घायलों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

पुलिस ने बताया कि 18 दिसंबर यानि आज सुबह करीब 5 बजे परी चौक से नोएडा जाने वाली सड़क पर सेक्टर 157 नोएडा के सामने दो बसों में भीषण टक्कर हुई। इस टक्कर में 3 यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक घायल हुए यात्रियों में से 2 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती किया। वहीं मरने वालों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मरने वालों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

जिन दो बसों के बीच टक्कर हुई उनमें से एक बस MP 04 PA 3243 मध्यप्रदेश के शिवपुरी से दिल्ली जा रही थी और दूसरी बस UP17 AT 6460 प्रतापगढ़ से आनंद विहार जा रही थी।। दोनों की भिड़ंत इतनी भीषण थी कि एक बस का आधा हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद घायल यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। जिससे रास्ते में जाम की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटाया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से चालू हो सका। 

 

Created On :   18 Dec 2022 3:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story