- आंदोलन तेज करेंगे किसान, आज से राज्यों में करेंगे गवर्नर हाउस का घेराव
- महाराष्ट्र के मुंबई में आज से खुलेंगे कॉलेज, सख्त गाइडलाइंस के साथ शुरू होगी पढ़ाई
- मध्य प्रदेश के मुरैना में कांग्रेस की किसान महापंचायत आज
- झारखंड में कोरोना से संक्रमण के 101 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 3 की मौत
- जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आज घाटी पहुंचेगा संसदीय दल, कल पहली बैठक
बिहार : भाजपा ने 70 जगहों पर प्रेस कांन्फ्रेंस कर विकास को लेकर विपक्ष पर हल्ला बोला

हाईलाइट
- बिहार : भाजपा ने 70 जगहों पर प्रेस कांन्फ्रेंस कर विकास को लेकर विपक्ष पर हल्ला बोला
पटना, 18 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में इस साल होने वाले चुनाव को लेकर अभी तक तारीखों का एलान नहीं हुआ है, लेकिन विकास के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी विपक्षियों को घेरने में जुट गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन के मौके पर सेवा सप्ताह मना रही भाजपा ने शुक्रवार को राज्य के जिला मुख्यालयों और अनुमंडल मुख्यालयों सहित 70 जगहों पर प्रेस कांफ्रेंस कर विकास को लेकर विपक्ष पर एक साथ हल्ला बोला।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पटना और मुजफ्फरपुर में केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यो का बखान किया, वहीं राजद और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने राजद के चुनाव चिन्ह लालटेन का जिक्र करते हुए कहा कि लालटेन में ना तेज है और ना ही प्रताप है।
इधर, आरा और बक्सर में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बिहार के विकास से हमेशा विशेष लगाव रहा है।
उन्होंने आरा के पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 एवं 2019 लोकसभा चुनाव में बिहार की जनता ने प्रधनमंत्री को अपार समर्थन देते हुए केंद्र में मजबूत सरकार बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। अब प्रधानमंत्री हमेशा बिहार के विकास से जुड़ी योजनाओं की सौगात देते रहे हैं।
इधर, दरभंगा में भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन छपरा में तो पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। यादव ने कहा कि बिहार में राजग सरकार में लगातार सरकारी विभागों के बजट में वृद्घि हुई है। उन्होंने सड़कों के निर्माण में उल्लेखनीय कायरें को भी गिनाया।
इधर, कृषि मंत्री प्रेम कुमार गया में और जहानाबाद में, विजय सिन्हा शेखपुरा में, पूर्व मंत्री रेणु देवी ने नरकटियागंज में और रामनारायण मंडल ने बांका में पत्रकारों को संबोधित किया।
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय वर्चुअल रूप से समस्तीपुर में पत्रकारों को संबोधित किया। बेगूसराय में रजनीश कुमार ने पत्रकारों को संबोधित कर विकास कायरें का बखान किया।
बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा पूरे बिहार में सेवा सप्ताह मना रही है। इसको लेकर शुक्रवार को पार्टी की तरफ से बिहार के 70 स्थानों पर प्रेस कांन्फ्रेंस का आयोजन किया गया तथा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और बिहार की नीतीश कुमार सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
उल्लेखनीय है कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। पार्टी ने डोर-टू-डोर कैंपेन के जरिये काम को घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
एमएनपी/एएनएम
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।