कांग्रेस की तारीफ करने पर प्रशांत पर भड़की भाजपा

BJP angry at Prashant for praising Congress
कांग्रेस की तारीफ करने पर प्रशांत पर भड़की भाजपा
कांग्रेस की तारीफ करने पर प्रशांत पर भड़की भाजपा
हाईलाइट
  • कांग्रेस की तारीफ करने पर प्रशांत पर भड़की भाजपा

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। जनता दल (यूनाइटेड) के उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले प्रशांत किशोर ने कांग्रेस की तारीफ कर एक बार फिर भाजपा की दुखती रग पर उंगली रख दी है। प्रशांत ने नागरिकता कानून का विरोध करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व की तारीफ की है। भाजपा को प्रशांत का यह रवैया रास नहीं आया है।

प्रशांत किशोर ने रविवार को ट्वीट किया कि वह कांग्रेस नेतृत्व को सीएए और एनआरसी का विरोध करने के लिए धन्यवाद देते हैं। खासकर विशेष पहल के लिए प्रियंका गांधी को विशेष धन्यवाद देते हैं। ट्वीट में उन्होंने बिहार के लोगों को आश्वासन दिया कि राज्य में सीएए और एनआरसी लागू नहीं किए जाएंगे।

प्रशांत के इस बयान पर भाजपा भड़क उठी है। भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा, प्रशांत कई राजनीतिक पार्टियों के लिए सर्वे का काम करते हैं। उनके लिए उनका प्रोफेशन ज्यादा प्यारा है, न कि पार्टी की विचारधारा। ऐसे में प्रशांत को ज्यादा तवज्जो नहीं दिया जाना चाहिए।

प्रशांत किशोर का बयान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक जद(यू) के रुख से मेल नहीं खाता है। जद(यू) ने संसद में सीएए का समर्थन किया था। पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्पष्ट कर चुके हैं कि उनकी पार्टी सीएए के खिलाफ नहीं, एनआरसी के खिलाफ है। फिर भी जद(यू) उपाध्यक्ष के नाते प्रशांत किशोर का यह बयान मायने रखता है।

प्रशांत का बयान इस कारण भी खास माना जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 16 जनवरी को नागरिकता कानून पर अभियान चलाने खुद बिहार जाने वाले हैं। इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता बिहार में सीएए और एनआरसी के पक्ष में सभाएं कर रहे हैं।

Created On :   12 Jan 2020 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story