बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने उतरे बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, अकोला /नई दिल्ली। अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ यशवंत सिन्हा ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को उन्होंने कपास उत्पादक किसानों के हक में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे यशवंत सिन्हा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। सिन्हा ने कहा कि जब तक किसानों की जायज मांगें सरकार मंजूर नहीं करती, तब तक हम यहां से नहीं हटेंगे।
बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा की गिरफ्तारी के बाद सरकार पर विपक्ष ने जमकर हमला बोला। सिन्हा की गिरफ्तारी को लेकर दो मुख्यमंत्री के अलावा कांग्रेस ने भी सरकार को निशाने पर लिया है। दिल्ली में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने भाजपा को किसान विरोधी बताते हुए, यशवंत सिन्हा की गिरफ्तार को लेकर कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई भाजपा की फांसीवादी सोच को दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार दिल्ली के नेताओं की सहमति के बिना सिन्हा जैसे वरिष्ठ नेता को गिरफ्तार करने की जुर्रत नहीं कर सकती। हालत यह है कि देश में हर रोज 35 किसान आत्महत्या कर रहे हैं।
सरकार की लगातार कर रहे हैं खिलाफत
आपको बता दें, पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में सोमवार को किसानों ने मांगों के लिए सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। पुलिस के अनुसार सभी आंदोलनकारियों को रात 9.30 बजे मुक्त किया गया, बावजूद इसके सभी किसान अकोला के पुलिस मुख्यालय मैदान पर पिछले 36 घंटे से डेरा डाले हुए हैं। सिन्हा ने कहा कि जब तक किसानों की जायज मांगें सरकार मंजूर नहीं करती, तब तक हम यहां से नहीं हटेंगे।
I am concerned about @YashwantSinha Ji former Union Finance Minister in jail. I am sending our MP Dinesh Trivedi to meet him. @YashwantSinha is fighting for the cause of farmers. He has our full support
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) December 5, 2017
कांग्रेस के अलावा विपक्ष के दो मुख्यमंत्रियों का समर्थन
कांग्रेस के अलावा यशवंत सिन्हा को विपक्ष के दो मुख्यमंत्रियों का समर्थन मिला है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर उनका समर्थन किया है। रविवार रात सिन्हा को महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, वो भी उस वक्त जब वो विदर्भ के किसानों को लेकर सरकार का विरोध कर रहे थे। सैकड़ों किसानों के साथ सिन्हा कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध में डटे। हालांकि हिरासत में लेने के कुछ समय बाद ही सिन्हा को छोड़ दिया गया और वह वापस प्रदर्शन पर बैठ गए।
Why has Sh Yashwant Sinhaji been arrested? Insane. He shud be released immediately https://t.co/4TwVS3Q9HU
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 5, 2017
Created On :   5 Dec 2017 10:47 PM IST