बीजेपी विधायक ने कहा-भारत में बहुत कम मुसलमान हैं राष्ट्रभक्त

bjp mla surendra singh says muslim patriotic will live india adopt hindu culture
बीजेपी विधायक ने कहा-भारत में बहुत कम मुसलमान हैं राष्ट्रभक्त
बीजेपी विधायक ने कहा-भारत में बहुत कम मुसलमान हैं राष्ट्रभक्त

डिजिटल डेस्क, बलिया। भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने दावा किया है कि भारत वर्ष 2024 तक ‘हिन्दू राष्ट्र’ हो जाएगा और हिन्दुस्तानी संस्कृति अपनाने वाले मुसलमान ही इस मुल्क में रह पाएंगे। सुरेन्द्र सिंह बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए मुसलमानों के देशभक्ति पर सवाल उठाया। विधायक ने कहा, बहुत कम मुसलमान ही राष्ट्रभक्त हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘अवतार पुरुष’ करार देते हुए कहा कि 2024 तक भारत हिन्दू राष्ट्र बन जाएगा। 

विधायक सुरेन्द्र सिंह ने दावा किया कि वर्ष 2024 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। सिंह ने कहा ‘‘हिन्दू राष्ट्र बनने पर जो मुसलमान हमारी संस्कृति को आत्मसात करेंगे, वे भारत में रह पाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘आरएसएस 2025 में अपनी स्थापना के 100 साल पूरे कर लेगा, 2024 तक भारत एक हिन्दू राष्ट्र बन जाएगा। भगवान की कृपा से भारत दुनिया का सुपरपावर बनने जा रहा है, इसके लिए हम पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को बधाई देते हैं।"

विधायक ने कहा, तब तक भारत ना सिर्फ विश्वगुरु बन जाएगा बल्कि 2024 तक हिन्दू राष्ट्र बन जाएगा। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि हिन्दू राष्ट्र बनने के बाद हिन्दू संस्कृति अपनाने वाले ही भारत में रह पाएंगे। उन्होंने कहा, ‘जो हिन्दू संस्कृति को नहीं मानेंगे वे लोग दूसरे देशों में शरण लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी हमला बोला। सुरेन्द्र सिंह ने कहा, ‘राहुल गांधी में दो तरह के मूल्य हैं एक इटालियन है, तो दूसरा भारतीय, वह भारत की विचारधारा के प्रतिनिधि नहीं हो सकते हैं।’

Created On :   14 Jan 2018 4:13 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story