लोकसभा चुनाव:नकुल को नत्थन शाह देंगे चुनौती, विस उपचुनाव में कमलनाथ के सामने बंटी साहू

BJP released list of 24 candidates for Lok Sabha Elections 2019
लोकसभा चुनाव:नकुल को नत्थन शाह देंगे चुनौती, विस उपचुनाव में कमलनाथ के सामने बंटी साहू
लोकसभा चुनाव:नकुल को नत्थन शाह देंगे चुनौती, विस उपचुनाव में कमलनाथ के सामने बंटी साहू
हाईलाइट
  • चार विधानसभा प्रत्याशियों के नाम की भी घोषणा।
  • झारखंड
  • हरियाणा
  • राजस्थान
  • एमपी
  • यूपी
  • प.बंगाल
  • ओडिशा के उम्मीदवार। 
  • बीजेपी ने जारी की 24 लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने शनिवार को 24 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही बीजेपी ने चार विधानसभा प्रत्याशियों के नाम की भी घोषणा की है।

इसमें मध्य प्रदेश से तीन नाम हैं। अभी भी भोपाल, इंदौर और विदिशा सीटों पर नामों का फैसला नहीं हो पाया है। छिंदवाड़ा से उम्मीदवार बनाए गए नत्थन शाह जुन्नारदेव से विधायक रहे हैं। उनके जरिए भाजपा ने आदिवासी कार्ड खेला है। वे लोकसभा चुनाव में नकुल नाथ को चुनौती देंगे।

जयपुर राजघराने से जुड़ी दीया कुमारी को को राजसमंद से टिकट मिला है। वर्तमान में यहां से बीजेपी के हरिओम सिंह राठौर सांसद हैं, लेकिन भाजपा ने इस बार उनका टिकट काट दिया है। 

उत्तर प्रदेश की झांसी सीट से केंद्रीय मंत्री उमा भारती की जगह अनुराग शर्मा को टिकट दिया गया है, दरअसल, उमा चुनाव लड़ने से इनकार कर चुकी हैं, उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 


सीएम के सामने बंटी साहू
मुख्यमंत्री कमलनााथ के सामने विधानसभा उपचुनाव में बंटी साहू विवेक युवा चेहरा हैं। छिंदवाड़ा में साहू मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है। बंटी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी रहे हैं।  ग्वालियर से महापौर विवेक शेजवलकर को टिकट दिया गया है। वे संघ की पसंद हैं। उनके पिता स्वर्गीय नारायणकृष्ण शेजवलकर भी सांसद रहे हैं। वे दिवंगत प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपयी के मित्र थे। 

देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी नया चेहरा हैं। वे न्यायिक सेवा में हैं, और भोपाल में एडिशनल जज के तौर पर पदस्थ हैं। वे आलोट के पास के रहने वाले हैं। भाजपा को उनकी उम्मीदवारी के बाद विरोध झेलना पड़ सकता है। यहां भाजपा संगठन मजबूत है लेकिन भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य थावरचंद गेहलोत का निर्वाचन क्षेत्र रहे देवास शाजापुर लोकसभा में भाजपा ने किसी कार्यकर्ता की जगह यहां रिटायर्ड जज पर भरोसा जताया है। 

Created On :   6 April 2019 10:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story